जिले के डेढ़ लाख बच्चो को खुराक देने के लक्ष्य के साथ पांच दिवसीय प्लस पोलियो अभियान रविवार को शुरू हुआ। जीरो से पांच बर्ष के बच्चो को पोलियोरोधी खुराक दिया जाता है। सिविल सर्जन डा केएमपी सिंह ने सदर अस्पताल में एक नवजात बच्चे को इसकी खुराक देकर अभियान को शुरू किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और महिलाये उपस्थित थी। सदर अस्पताल में अभियान के शुरू होने के समय विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डा प्रतिभा झा, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, हेल्थ मनेजर धीरज कुमार, धर्मवीर चौधरी आदि मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान की सफलता के लिए पहले से ही रणनीति तैयार कर ली थी। इस अभियान के तहत एक भी लक्षित बच्चे नहीं छूटने को लेकर प्लान तैयार किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।