पुलिस और उत्पाद विभाग ने रविवार को तीन हजार लीटर से ज्यादा शराब नष्ट कर दिया। जिसमे 1800 लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब शामिल है। पिछले दिनों शराब बंदी कानून के अनुपालन में ये सभी शराब बरामद किये गए थे। शराब विनिष्टीकरण का कार्य नगर थाना शेखपुरा और बरबीघा थाना परिसर में एक साथ किया गया। इन दोनों थाना के निकट के थाना द्वारा बरामद शराब को लाने का आदेश दिया गया था। दोनों स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा शराब विनिष्टीकरण के लिए बनाये गए समिति के अधिकारी मौजूद थे। शराब नष्ट करने की इस पूरी प्रक्रिया का विडिओग्राफी किया गया।अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नष्ट किये गए शराब कुल 88 मामलों से सम्बन्धित थे। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे पहले जप्त शराब का मिलान किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
