रविवार को नगर थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान शहर के सदर अस्पताल के समीप एक बाईक से देसी शराब की खेप अवैध बिक्री के अड्डे पर पहुंचाने जा रहे एक शराब कारोबारी को दस लीटर शराब और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार कारोबारी कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर गांव निवासी अयोध्या राम का पुत्र प्रमोद राम बताया गया है।इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि गिरफ्तार युवक देसी शराब की खेप लेकर अपने गांव से बाईक पर लेकर आया था। बरामद शराब और बाईक को पुलिस ने जब्त कर ली। जबकि गिरफ्तार कारोबारी के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सूर्यपुरा उच्च विद्यालय सूर्यपुरा के खेल मैदान में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संपोषित भगत सिंह युवा क्लब ने फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न क्लबों के युवाओ ने भाग लिया। एनवाईवी के रोशन कुमार एवं विकास कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला रोहतास भारत बंद को विभिन्न किसान संगठनों ने समर्थन देने का एलान किया है। इसे ले किसानों की एक बैठक रविवार को हुई। जिसमें किसानों ने 27 सितंबर को भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतर सरकार के किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। किसानों ने कहा कि अप्रत्यक्ष रूप से किसानों की खेती को गुलाम बनाने की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का काम मोदी सरकार कर रही हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
27 सितंबर को भारत बंद की सफलता को लेकर रविवार की शाम महागठबंधन और किसान मोर्चा के बैनर तले लोगों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। सीपीआई कार्यालय लोकनाथ आजाद पथ स्टेशन रोड शेखपुरा से यह मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में सी पी आई के जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडेय , माले के जिला मंत्री विजय कुमार विजय , कमलेश प्रसाद , कांग्रेस नेता श्रवण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और किसान मोर्चा के लोग शामिल थे। शहर के पटेल चौक , खांड पर , कटरा चौक , चांदनी चौक होते पैदल मार्च करते मशाल जुलूस में शामिल लोग समाहरणालय के मुख्य गेट तक पहुंचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रविवार को चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के छठियारा गांव के एक किसान की मौत धान की फसल में यूरिया खाद छिड़कने के दौरान हो गई। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया की 52 वर्षीय योगेंद्र पासवान अपने खेत में खाद छीट रहे थे, उसी दौरान हुए वज्रपात से उनकी मृत्यु हो गई lआसपास खेतों में काम कर रहे लोगों द्वारा उन्हें गांव में लाया गया ।जिसे बाद में करंडे थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी प्रखंड में इन दिनों वोटरों की चांदी कट रही है। इलाके में प्रतिदिन दो- तीन प्रत्याशियों की बाइक रैली, साइकिल रैली या पैदल रैली निकल रही है। गांव के समाजसेवी लोगों की मानें तो रैली में शामिल होने के लिए पांच सौ रुपए के अलावा मुर्गा व दारू भी मुहैया कराया जा रहा है। वहीं, बाइक रैली के लिए दो लीटर पेट्रोल व पांच सौ रुपए लोगों को मिल रहे हैं। पंचायतों में मुखिया व बीडीसी ही रैली निकाल रहे हैं। वोटर सभी की रैली मे भाग लेकर प्रत्याशियों पर अहसान जताने का प्रयास कर रहे हैं। जिला पार्षद के प्रत्याशियों का रैली कही नही देखा गया। पंचायतों मे मुखिया व बीडीसी का रैली काफी चल रहा है।
चेनारी व्यापार मंडल द्वारा शनिवार को सहकार से समृद्धि के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन कार्यक्रम का प्रसारण व कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। आनलाइन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का सहकारिता मंत्रालय, जुलाई 2021 में गठित हुआ। देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग प्रशासनिक, कानूनी व नीतिगत ढांचा सरकार ने तैयार की है। सहकार से समृद्धि विजन के साथ इसे गांवों तक ले जाना है। ऑनलाइन प्रसारण में मंत्री ने कहा कि हरित क्रांति को सफल बनाने में इफको की अहम भूमिका रही है सहकारी क्षेत्रों में समस्या का समाधान प्राथमिकता में है। कार्यक्रम में सहकारिता आंदोलन को ले अधिकारियों ने अपने विचार रखे। गांवों को को-आपरेटिव के साथ जोड़ सहकार से समृद्धि का मंत्र दिया।
चेनारी थाना क्षेत्र के नरौरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को छापामारी करके मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त गांव निवासी सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया काफी दिनों से फरार चल रहे थे।
Transcript Unavailable.
चेनारी प्रखंड के नगर पंचायत बनने से आये दिन साफ-सफाई बहुत अच्छे तरीके से की जा रही है। अलग-अलग वार्ड संख्या और अलग-अलग जगहों पर सफाई कर्मी द्वारा साफ सफाई की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
