चेनारी व्यापार मंडल द्वारा शनिवार को सहकार से समृद्धि के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन कार्यक्रम का प्रसारण व कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। आनलाइन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का सहकारिता मंत्रालय, जुलाई 2021 में गठित हुआ। देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग प्रशासनिक, कानूनी व नीतिगत ढांचा सरकार ने तैयार की है। सहकार से समृद्धि विजन के साथ इसे गांवों तक ले जाना है। ऑनलाइन प्रसारण में मंत्री ने कहा कि हरित क्रांति को सफल बनाने में इफको की अहम भूमिका रही है सहकारी क्षेत्रों में समस्या का समाधान प्राथमिकता में है। कार्यक्रम में सहकारिता आंदोलन को ले अधिकारियों ने अपने विचार रखे। गांवों को को-आपरेटिव के साथ जोड़ सहकार से समृद्धि का मंत्र दिया।
