27 सितंबर को भारत बंद की सफलता को लेकर रविवार की शाम महागठबंधन और किसान मोर्चा के बैनर तले लोगों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। सीपीआई कार्यालय लोकनाथ आजाद पथ स्टेशन रोड शेखपुरा से यह मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में सी पी आई के जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडेय , माले के जिला मंत्री विजय कुमार विजय , कमलेश प्रसाद , कांग्रेस नेता श्रवण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और किसान मोर्चा के लोग शामिल थे। शहर के पटेल चौक , खांड पर , कटरा चौक , चांदनी चौक होते पैदल मार्च करते मशाल जुलूस में शामिल लोग समाहरणालय के मुख्य गेट तक पहुंचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।