रविवार को चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के छठियारा गांव के एक किसान की मौत धान की फसल में यूरिया खाद छिड़कने के दौरान हो गई। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया की 52 वर्षीय योगेंद्र पासवान अपने खेत में खाद छीट रहे थे, उसी दौरान हुए वज्रपात से उनकी मृत्यु हो गई lआसपास खेतों में काम कर रहे लोगों द्वारा उन्हें गांव में लाया गया ।जिसे बाद में करंडे थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।