चेनारी प्रखंड में इन दिनों वोटरों की चांदी कट रही है। इलाके में प्रतिदिन दो- तीन प्रत्याशियों की बाइक रैली, साइकिल रैली या पैदल रैली निकल रही है। गांव के समाजसेवी लोगों की मानें तो रैली में शामिल होने के लिए पांच सौ रुपए के अलावा मुर्गा व दारू भी मुहैया कराया जा रहा है। वहीं, बाइक रैली के लिए दो लीटर पेट्रोल व पांच सौ रुपए लोगों को मिल रहे हैं। पंचायतों में मुखिया व बीडीसी ही रैली निकाल रहे हैं। वोटर सभी की रैली मे भाग लेकर प्रत्याशियों पर अहसान जताने का प्रयास कर रहे हैं। जिला पार्षद के प्रत्याशियों का रैली कही नही देखा गया। पंचायतों मे मुखिया व बीडीसी का रैली काफी चल रहा है।
