चेनारी थाना क्षेत्र के नरौरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को छापामारी करके मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त गांव निवासी सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया काफी दिनों से फरार चल रहे थे।