शेखोपुरसराय प्रखंड थाना क्षेत्र के पांची गांव से एक शादीशुदा महिला को गायब कर देने के मामले में रविवार के दिन शेखोपुरसराय थाना पुलिस के द्वारा दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । इस बाबत इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि नालंदा जिले के अस्थामा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की नीतू कुमारी का शादी पांची गांव के मनोज रविदास के पुत्र धर्मेंद्र रविदास के साथ 2014 में शादी हुई थी । गौरतलब हो कि गायब हुई महिला पांची पंचायत निर्वाचित 2016 में वॉर्ड नम्बर 7 की वॉर्ड सदस्य का चुनाव जीता। कुछ कारणवश वह वार्ड सदस्य पद के शपथ नहीं ले सकी । नीतू कुमारी के शादी के दो साल बाद संतान नहीं जन्म देने के कारण परिवार में अनबन चलता रहा । देखते ही देखते ससुराल में लड़की को गायब कर दिया गया ।जिसकी सूचना परिवार वालों को लगी और मायके वालों ने स्थानीय थाना शेखोपुरसराय में विवाहिता को गायब कर देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया था । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
