कोरमा थाना पुलिस ने मुरारपुर गांव में छापामारी कर एक कारोबारी को 28 लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी अरविंद राम मुरारपुर गांव निवाड़ी नरेश राम का पुत्र है। जो कि शराब निर्माण कर उसे बेचने का कार्य करता था। घर के पास वह प्लास्टिक के दो गैलन में शराब को छुपाकर रखा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
