शनिवार के दिन कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलखाना खंधा गगौर गांव के समीप के बेकाबू कार और बाइक के बीच आमने - सामने भिडंत में बाईक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घटना में बाईक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में घायल दोनो व्यक्ति को स्थानीय नागरिकों की सहायता से सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखोपुर सराय - शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग पर चीनी मिल नीमी के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक 60 वर्षीय महिला बच्ची देवी को कुचल दिया। इस घटना में घायल महिला की मौत हो गई। मृतका नीमी गांव निवासी स्व ब्रह्मदेव मिस्त्री की पत्नी और साधु मिस्त्री की मां बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद शेखोपुर सराय थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को अचेतावस्था में इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची।

जिला में भाकपा माले का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कमिटी के सदस्यों के साथ साथ पार्टी के जनसंगठनों के संयोजक–प्रभारी और सक्रिय सदस्यों को बुलाया गया था। स्थापना दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव विजय कुमार विजय ने बताया कि आज के ही दिन कामरेड चारु मजूमदार के नेतृत्व में पार्टी का गठन किया गया था।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव गोरखनाथ ने शुक्रवार को बरबीघा रेफरल अस्पताल का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के द्वारा उनके द्वारा कई कमियों पर अस्पताल प्रभारी को निर्देश दिए गए। इसमें मुख्य रूप से बरबीघा प्रखंड के एकमात्र अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों को रेफरल अस्पताल में तैनात पर नाराजगी जाहिर की गई और उसे वापस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालदह भेजने के लिए कहा गया।

शुक्रवार के दिन प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव के रविदास टोला स्थित बित्तन रविदास के घर में लगी आग से लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।जबकि इस घटना में एक दुधारू गाय की भी मौत आग से झुलसने से हो गई।घटना में घर में रखा सारा सामान ,ढोल बाजा, अनाज, कपड़ा बिछावन भी जल गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

चेवाड़ा - सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित अस्थामा मोड़ के समीप एक बेकाबू ट्रक के ठोकर से स्कूटी सवार स्कूटी सहित सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। इस घटना में स्कूटी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके एक पैर की हड्डियां बुरी तरह टूट गई। जबकि स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही करंडे थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया। घायल की पहचान जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू कुमार बर्णवाल के रूप में हुई है।इस संबन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक सिकंदरा से शेखपुरा की तरफ जा रहे स्कूटी सवार को अज्ञात ट्रक ने चकमा दे दिया। स्कूटी को ठोकर मारते हुए ट्रक चालक वाहन लेकर तेज गति में सिकंदरा , जमुई की तरफ भाग निकला। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना में क्षतिग्रस्त स्कूटी को सुरक्षा की दृष्टि से जब्त कर लिया गया है।

जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर गांव में बुधवार के दिन भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक 60 वर्षीय महिला कौशिल्या देवी और उनकी पुत्री को लाठी - डंडों से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल गुड़िया कुमारी ने बताया कि घटना को उसके चाचा जगन्नाथ यादव और उनकी बहुओं ने अंजाम दिया। उसने बताई गई उसकी मां घर में अकेली रहती है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

सड़क दुर्घटना के दौरान जाम हटाने गई पुलिस पर पत्थराव करना अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रौंदी और रंका गांव के लोगों को भारी पड़ गया। इस संबंध में पुलिस ने उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

Transcript Unavailable.

शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के एडीजे तृतीय संजय सिंह ने हत्या के एक मामले के तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए गए सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामस खुर्द के 3 लोगों को दोषी करार दिया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।