बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव गोरखनाथ ने शुक्रवार को बरबीघा रेफरल अस्पताल का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के द्वारा उनके द्वारा कई कमियों पर अस्पताल प्रभारी को निर्देश दिए गए। इसमें मुख्य रूप से बरबीघा प्रखंड के एकमात्र अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों को रेफरल अस्पताल में तैनात पर नाराजगी जाहिर की गई और उसे वापस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालदह भेजने के लिए कहा गया।