जिला में भाकपा माले का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कमिटी के सदस्यों के साथ साथ पार्टी के जनसंगठनों के संयोजक–प्रभारी और सक्रिय सदस्यों को बुलाया गया था। स्थापना दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव विजय कुमार विजय ने बताया कि आज के ही दिन कामरेड चारु मजूमदार के नेतृत्व में पार्टी का गठन किया गया था।
