बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्र पंकज कुमार से हुई। पंकज बताते है कि मध्याह्न भोजन के मेन्यू में शुक्रवार को भोजन में अंडा और फल भी शामिल है लेकिन बच्चों को केवल छोला और भात मिला। इनका कहना है कि जब से मॉर्निंग स्कूल हुआ है तब से अंडा एक बार ही मिला है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजीत कुमार जानकारी देते हैं की नल-जल योजना का लाभ हमारे क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए कई बार अधिकारीयों को शिकायत भी की गई। लेकिन अब तक इस पर कोई काम नहीं हो पाया है
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि आने वाले अगले हफ्ते को ईद है, इसको लेकर चेनारी बाजार में काफी चहल-पहल देखा गया। काफी संख्या में लोग बाजार करने को पहुँच रहे हैं।
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर खराब होने से यातायात जाम होने की समस्या उत्पन्न हो गया। इस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे सका। इससे लोगों को काफी परेशानियां हुई सबसे ज्यादा परेशानियां उन लोगों की हुई जो बाजार में खरीदारी करने के लिए आए थे प्रशासन इस पर पूरी तरह से विफल रहा!
मैं प्रिंस कुमार बिहार मोबाइल वाली न्यूज़ एक्सप्रेस से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में पहुंचे हुए हैं और यहां समस्या यह है कि जनता सुबह 8:00 बजे से आकर पर्ची कटा कर खड़े हैं अभी तक डॉक्टर ने नहीं आए वहां जनता ने बताएं 9:00 बजे स्नान करने गए इस समस्या को समाधान किया जाए धन्यवाद
चेनारी विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले से मलेरिया को जड़ से मिटाने एवं मलेरिया रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने शपथ ली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
