बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्र पंकज कुमार से हुई। पंकज बताते है कि मध्याह्न भोजन के मेन्यू में शुक्रवार को भोजन में अंडा और फल भी शामिल है लेकिन बच्चों को केवल छोला और भात मिला। इनका कहना है कि जब से मॉर्निंग स्कूल हुआ है तब से अंडा एक बार ही मिला है।