जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर गांव में बुधवार के दिन भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक 60 वर्षीय महिला कौशिल्या देवी और उनकी पुत्री को लाठी - डंडों से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल गुड़िया कुमारी ने बताया कि घटना को उसके चाचा जगन्नाथ यादव और उनकी बहुओं ने अंजाम दिया। उसने बताई गई उसकी मां घर में अकेली रहती है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।