स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखोपुर सराय - शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग पर चीनी मिल नीमी के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक 60 वर्षीय महिला बच्ची देवी को कुचल दिया। इस घटना में घायल महिला की मौत हो गई। मृतका नीमी गांव निवासी स्व ब्रह्मदेव मिस्त्री की पत्नी और साधु मिस्त्री की मां बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद शेखोपुर सराय थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को अचेतावस्था में इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची।