चेवाड़ा - सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित अस्थामा मोड़ के समीप एक बेकाबू ट्रक के ठोकर से स्कूटी सवार स्कूटी सहित सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। इस घटना में स्कूटी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके एक पैर की हड्डियां बुरी तरह टूट गई। जबकि स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही करंडे थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया। घायल की पहचान जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू कुमार बर्णवाल के रूप में हुई है।इस संबन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक सिकंदरा से शेखपुरा की तरफ जा रहे स्कूटी सवार को अज्ञात ट्रक ने चकमा दे दिया। स्कूटी को ठोकर मारते हुए ट्रक चालक वाहन लेकर तेज गति में सिकंदरा , जमुई की तरफ भाग निकला। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना में क्षतिग्रस्त स्कूटी को सुरक्षा की दृष्टि से जब्त कर लिया गया है।