शेखोपुरसराय स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के नीमी गांव के मध्य विद्यालय कन्या नीमी में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर घटना का अंजाम दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी गीता कुमारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा सरकारी विद्यालय को निशाना बनाया । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल दी गई। इस अभियान के दौरान 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष आयु वर्ग के 413000 बच्चों को कृमि नाशक दवा देने का लक्ष्य रखा गया है । शुक्रवार को इस दवा से वंचित बच्चों को मॉकअप अभियान के दौरान 26 अप्रैल को दवा खिलाई जाएगी। बच्चों के पेट में कृमि रहने के कारण उसके शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आती है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

पंचायत समिति की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के उपेक्षा का मुद्दा छाया रहा। साथ ही सरकार के सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल योजना के बदहाली की समस्या भी बैठक में छाई रही। सदर प्रखंड प्रमुख किरण देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई । प्रखंड कार्यालय में आयोजित इस बैठक में उप प्रमुख विभा देवी सहित बड़ी संख्या में मुखिया, विधायक विजय सम्राट बीडी ओ राकेश रंजन , अंचलाधिकारी ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली कंपनी द्वारा खेतों में पटवन के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने नल जल योजना के तहत लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचने जल नल योजना के पाइप जहां-तहां क्षतिग्रस्त हो जाने आदि के मामलों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाने वाले सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी इन लोगों को नहीं दी जाती है। जिससे ये सभी लोगों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचा नहीं पाते हैं। पंचायत समिति सदस्यों ने मनरेगा के तहत चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं में भागीदारी की भी मांग की। बैठक काफी हंगामेदार रहा जहां अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के भावनाओं से अवगत हुए और उन्हें साथ लेकर विकास के कार्य को गांव की गलियों में सफल करने का आश्वासन दिया।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से सचिन कुमार ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मल्हीपुर ग्राम में नाला जर्जर हो चुका है ,जिस कारण नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क में कचड़ा भी फ़ैल गया है आने जाने वाले लोगों को समस्या हो रही है।

बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता मुन्ना कुमार बताते हैं कि सागर ग्राम पंचायत उल्हा में स्कूल का भवन जर्जर हो जाने से बच्चे को बाहर पढ़ाया जाता है। इस चिलचिलाती धूप में बच्चों को बहुत ही दिक्कत होती है। इस धूप में एक जगह पेड़ के नीचे बैठ कर के शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं यहाँ के बच्चे। यहां के शिक्षक से पता चला कि बिल्डिंग बनाने के लिए पदाधिकारियों को सूचना दी गई है,लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

बिहार राज्य के रोहतास जिला से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि मल्हीपुर पंचायत के वार्ड नंबर-13 में मांझी समुदाय के लोगों को पानी की बहुत समस्या हो रही थी। साथ ही बताया गया था कि उनके घरों में पानी देर रात आती थी वो भी बहुत कम। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादत प्रिंस ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया तथा गाँव के मुखिया को खबर से रूबरू कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि मुखिया ने समस्या को तुरंत संज्ञान में लिया तथा अब उनके घरों में सुचारु ढंग से पानी आ रहा है। अंत में खबर के असर से ग्रामीण बहुत खुश हैं तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।

बिहार राज्य से प्रिंस मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर चलाया था जिसमे स्कूल का चापाकल खराब रहने की बात की थी। आगे बता रहे है कि उस खराब चापाकल का मरम्मत स्कूल के प्रधानध्यापक ने करवा दिया है जिससे बच्चें बहुत खुश हैं

बुधवार के दिन जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीरपुर गांव के समीप पूरब दिशा में एक अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मच गई। लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर शेखोपुरसराय थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक की लाश को जब्त कर ली।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के बीच सहाय उपकरण का वितरण किया गया। विभिन्न विद्यालयों में नामांकित इन बच्चों का मूल्यांकन के बाद यह उपकरण उपलब्ध कराया गया। सभी के दिव्यांगता के आधार पर उपकरण दिए गए। बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के बवनबीघा मध्य विद्यालय के संसाधन कक्ष में बुधवार को 31 बच्चों के बीच ट्राई साइकिल व्हीलचेयर श्रवण यंत्र आदि का वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुधवार को शेखपुरा - ससबहना पथ पर रौंदी गांव के समीप बुधवार को एक साइकिल सवार को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरमा थाना क्षेत्र के एझी गांव निवासी 45 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में की गई। मृतक की लाश को रखकर कुछ देर तक ग्रामीणों ने सड़क को भी जाम किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।