बुधवार के दिन स्थानीय प्रखंड अंतर्गत अरियरी थाना क्षेत्र में पड़नेवाले केमरा गांव स्थित एक बगीचे में लगे महुआकी पेड़ से गिरनेवाले महुआ को चुनने गांव से गए आधा दर्जन लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह डंस लिया। जिसमे एक वृद्ध व्यक्ति रहीश्वर सिंह ,65 वर्ष की मौत हो गई।जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान में लगी आग पहुंच गई सदोखर सिवान तक जिससे कई लोगों के पुआल जलकर हुए राख समय पर दमकल की टीम आई तो आग पर पाया गया काबू।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जितेंद्र कुमार से गणेशपुर गांव की पुष्पा देवी जानकारी देती हैं की आँगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को हर रोज भोजन तो मिलता है। लेकिन राशन में कटौती कर के ही चावल और दाल मिलता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जितेंद्र कुमार पेवन्दी पंचायत के गणेशपुर ग्राम में नीतू देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की आँगनबाड़ी केंद्र पर चावल,दाल और सोयाबीन मिलता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रोहतास में भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है. डीएम धर्मेंद्र कुमार ने रविवार को जिले के सभी 3388 आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय 18 अप्रैल सोमवार से प्रातः 7.00 बजे से पूर्वाहन 11.00 बजे तक करने का आदेश जारी किया है. लगातार बढ़ते हुए तापमान एवं लू के प्रकोप के दृष्टिगत सेविका संघ द्वारा भी इस आशय का अनुरोध पत्र जिला पदाधिकारी को सौंपा गया था.डीएम द्वारा नौनिहालों के हित में अविलंब इस आशय का निर्णय लेते हुए डीपीओ, आईसीडीएस को निर्देश दिया गया है कि 18 अप्रैल से अगले आदेश तकए रोहतास जिले के सभी 19 प्रखंड की 20 आंगनबाड़ी, आईसीडीएस इकाइयों द्वारा संचालित सभी 3388 आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः कालीन सत्र में प्रातः 7.00 से पूर्वाह्न 11.00 बजे तक चलाए जाएंगे. ज्ञात हो कि पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन समय पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 2.00 बजे तक का था.
sachin raj
बिहार के ग्राम कलची से रणजीत कुमार स्थानीय निवासी अनिल से मोबाइल वाणी के माध्यम से पानी की समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। जहाँ उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की बहुत परेशानी हो रही है। लोगों को पानी के लिए दूसरों के घरों में जाना पड़ रहा है। नगर निगम भी इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव के खंधा में आग लगने से दर्जन भर किसानों के 40 बीघे की भूमि में लगी और पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । यह घटना शनिवार को दोपहर बाद घटी । जब बगल के बेलछी गांव के कुछ किसान अपनी खेतों में लगी गेहूं की फसल की कटनी हार्वेस्टर मशीन से कटवाने के बाद पराली में आग लगा कर जला रहे थे।
जिले सदर प्रखंड के कोसुंभा ओपी अंतर्गत कोसुंभा हॉल्ट गांव स्थित एक खलिहान में गेहूं का दौनी किए जाने के दौरान थ्रेसर मशीन से निकली चिंगारी से खलिहान में लगी नेवारी का तीन पुंज जलकर राख हो गया। जबकि खलिहान में रखी कटी और पकी गेहूं के कई बोझा भी जलकर बर्बाद हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
