सांसद अन्नपूर्णा देवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों में हर्ष
झारखण्ड राज्य से सोहन ने धनबाद/गिरिडीह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सीडब्लूएस तथा बनवासी विकास आश्रम बगोदर के द्वारा पोषण माह के तहत शनिवार को भोजन विविधता तथा तिरंगा भोजन से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान बनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति ने बताया कि पूरे देश मे सितम्बर के महीने को पोषण माह के रूप में मनये जाता है। इसी अवसर पर बनवासी विकास आश्रम भी बगोदर प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन कर महिलाओं किशोरी बालिकाओं आदि को पोषण व भोजन विविधता के बारे में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कुपोषण पर काबू पाया जा सके।
झारखण्ड राज्य से सोहन ने धनबाद/गिरिडीह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिले के बगोदर प्रखंड के पोखरिया पंचायत में नवयुवक एकता संघ द्वारा शनिवार को अंधविश्वास कुप्रथा साडी चढ़ावा को हमेशा के लिए बंद करने को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जो पोखरिया पंचायत के विभिन्न टोली मुहल्ले में भ्रमण किया गया। इस दौरान लोगों ने ना हमें साड़ी लेना है और ना ही साड़ी देना है आदि नारे लगा रहे थे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
पीडीएस डीलर हीरा लाल साव को किया गया निलंबित। संवाददाता: (मोजाहिद अली) गांवां/ गिरिडीह: गांवां जनवितरण प्रणाली की दुकान के संचालक हीरा लाल साव को महिला कार्ड धारी के साथ मार पीट एवं बदसुलूकी करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। डीएसओ के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उक्त पीडीएस दुकान के सभी राशन कार्ड धारियों को प्रगतिशील स्वयं सहायता समूह गांवां को स्थानांतरित कर दिया गया। क्या था मामला: 23 सितंबर 2020 डीलर हीरालाल साव के द्वारा एक 40 वर्षीय महिला शकुन्ती देवी से साथ मार पीट एवं अभद्र वयवहार करने का मामला प्रकाश में आया था। शकुन्ती देवी का कहना था कि उसे सितंबर माह का राशन कम दिया जा रहा था साथ ही कार्ड में अक्टूबर माह का राशन भी चढ़ा दिया जा रहा था जिसका विरोध करने पर डीलर और उसकी पत्नी महिला के साथ मार पीट पर उतर गए थे। उसके बाद महिला ने घटना की शिकायत प्रखंड विकाश पदाधिकारी को की थी। सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिए और डीलर हीरालाल साव को कड़ी फटकार लगाई और मामले की जांच की बात कही थी।
किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग को लेकर भाकपा माले ने किया चक्का जाम एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन। संवाददाता: (मोजाहिद अली) गांवां/ गिरिडीह: किसानो द्वारा सम्पूर्ण भारत बंद करने का आह्वान किया गया था, जिसके समर्थन में भाकपा माले पार्टी ने गांवां में पुरजोर तरीके से बंद का समर्थन कर विरोध प्रदर्शन कर एवं नुकड़ सभा कर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव और संचालन अमीत कुमार बर्नवाल ने किया। मौके पर उपस्थित श्री नागेश्वर यादव ने भाजपा सरकार पर तिखा प्रहार करते हुवे कहे की ज़ब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से आम जनता की स्थिति बतर हो गई है। आज देश की स्थिति इतना नाजुक हो गई है की गरीब - मजदूर, छात्र - नौजवान से लेकर किसान तक अपनी हक़ के लिये आज इस तानाशाही सरकार के खिलाफ रोड पे उत्तर आये है। हमारी पार्टी किसान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग करती है अगर भाजपा सरकार इस किसान विरोधी कानून को वापस नहीं लेती है तो यहाँ से लेकर दिल्ली का सत्ता हिलाने में भी यहाँ के किसान - मजदूर और छात्र - नौजवान पीछे नही हटेंगे। मौक़े पर प्रखंड कार्यकारी सचिव सकलदेव यादव, इंनौस के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, इंनौस के जिला कमिटी सदस्य अकलेश यादव,रंजीत यादव,पंकज कुमार, मनीष कुमार, पवन चौधरी, अशोक यादव, महेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, सुशील राणा, विक्की यादव और दर्जनों नौजवान साथी मौजूद थे।
सीडब्लूएस तथा बनवासी विकास आश्रम के द्वारा बनवासी विकास आश्रम प्रशिक्षण हॉल बगोदर में शुक्रवार को मशरूम उत्पादन हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण का उद्घाटन बनवासी विवास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति ने किया।उक्त प्रशिक्षण में अड़वारा पंचायत के 30 महिला किसानों ने भाग लिया।अड़वारा पंचायत के पैक्स मैनेजर तथा इजराइल से एक्सपोजर कर लौटे विवेकानंद सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।उन्होंने बताया कि पोषण के लिए मशरूम बहुत ही फायदे मंद है। मशरूम का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारी दूर किया जा सकता है। मशरूम ही एक ऐसा उत्पाद है जिसमे सभी प्रकार के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।व्यसायिक दृष्टिकोण से भी मशरूम का उत्पादन और लाभ अन्य किसी भी उत्पाद से कई गुणा अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से मशरूम उत्पादन के लिए लिए प्रसईटिकल भी कराया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से विनय कुमार पाठक यशोदा देवी, अंजुम आरा, भागीरथी देवी, संजू देवी, पूनम देवी, फुलवा देवी, बसंती कुमारी, चिंता देवी, गणपत महतो इत्यादि ने भाग लिया।
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी पंचायत के सुंदरूटांड निवासी तुलो महतो के 32 वर्षीय पुत्र नारायण महतो का शव 12 दिनों से जार्डन में अस्पताल के मार्चरी में ही रखा पड़ा हैं।कंपनी के द्वारा उचित मुआवजे नहीं मिलने से परिजन शव को लेने से इंकार कर रहें हैं।बताते चलें कि 13 सितम्बर 2020 को जार्डन में नारायण महतो की मौत हो गयी थी।नारायण महतो के शव को लेकर पत्नी हेमंती देवी ने सरकार से गुहार लगायी थी।मृतक प्रवासी मजदूर चार भाईयों में सबसे बडे थे।इनके एक पुत्र मिथलेश कुमार 11 वर्ष व एक पुत्री मधु कुमारी 8 वर्ष की है। वही मृतक प्रवासी मजदूर नारयण महतो के चाचा चन्द्रदेव महतो ने बताया की कम्पनी के द्वारा इनकी मौत हृदय गति रूकने से बता रही है।इन्होंने बताया कि इनके साथ कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि इनकी मौत कार्य करने के दौरान टावर में करंट लगने हुई है।और वहां से टावर में झुलते हुए तस्वीर भेजी गई है। इन्होंने बताया कि जबतक कम्पनी के द्वारा हमे उचित मुआवजे नही देगी तबतक शव नहीं रिसिव नहीं करेगें।बताते चले कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए ढाई वर्ष पूर्व नारायण महतो केईसी ट्रांसमिशन कंपनी में काम करने जार्डन गया था।जहां 13 सितम्बर 2020 को टावर में कार्य करने दौरान करंट लगने से मौत हो गई। लेकिन आज तक कंपनी वाले मौत का कारण आकस्मिक बता रहीं हैं।जबकि पता चल रहा हैं कि उसकी मौत काम के दौरान टावर में करंट लगने से मौत हुई हैं।
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला से सोहन ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के खेतको पंचायत व हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड सीमा क्षेत्र के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के सारूकुदर पंचायत के नवाडीह में गांव में बुधवार की अहले सुबह झुंड से बिछडा जंगली हाथी ने एक महिला को कुचल दिया।जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।वन विभाग ने पीडित परिवार को तत्काल 10 हजार रूपये सहायता राशि दी।
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड मंझिलाडिह में एक किराये के मकान में वर्षों से रह रहा चांदसी डॉक्टर देवव्रत मल्लिक सोमवार रात्रि भोले भाली ग्रामीणो से लाखों रूपये की ठगी कर परिवार समेत फरार हो गया। जब लोगों की जानकारी हुई तो मंगलवार की सुबह लोगों की भीड दुकान के बाहर लग गई। बताया जाता है कि उक्त डॉक्टर बैंक ऑफ इंडिया बगोदर शाखा से करीब 9 लाख एक्सरे मशीन के नाम पर लोन ले रखा था ।वहीं मंझिलाडीह के ग्रामीणों व भोले भाली महिलाओं से लाखों की ठगी कर फरार हो गया।बताया जाता है कि कुछ महिलाओं को बंधन बैंक से लोन दिलाकर झांसे में लेकर लोन का पैसा भी ले लिया साथ ही कमेटी और ब्याज पर भी लोगों का रुपया लेकर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार लगभग 50 लाख की ठगी कर उक्त डॉक्टर फरार हो गया है, अब डॉक्टर को कर्ज देने वाले लोग डॉक्टर की खोजबीन में लगे हैं,मामले की जानकारी पर बैंककर्मी भी उक्त डॉक्टर के क्लिनिक के पास पहुचे। बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर दिनेश प्रसाद ने बताया कि मंझिलाडीह में ही बन रहे एक नए नर्सिंग होम में एक्सरे मशीन व उपकरण के लिए 9.5 लाख रुपये का लोन लिया था बैंक कर्मियों ने उक्त नए बन रहे नर्सिंग होम पहुचकर पूछताछ भी किया,
तेज बारिश ने बरपाया कहर, गरीब परिवार का उजड़ा आशियाना। संवाददाता: गांवां/गिरिडीह: गांवां प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत में तेज बारिश ने एक गरीब परिवार के घर को ढहा दिया। जहाँ एक तरफ सरकार गरीबो को आवास दे कर मदद करने का प्रयास कर रही है वही दूसरी तरफ तेज बारिश ने गरीबो के आशियाने उजाड़ने में लगे हुए है। बताया जाता है कि निमाडीह पंचायत के गोरियाचू गांव के निवासी सुगिया देवी पति बाबूलाल राम का घर बारिश के कारण गिर गया जिससे पूरा परिवार बेघर हो गया। अब उनलोगों के पास रहने का कोई ठिकाना नही रहा। पीड़ित परिवार मदद के लिए स्थानीय मुखिया से मदद की गुहार लगा रहे है।
