झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला से सोहन ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के खेतको पंचायत व हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड सीमा क्षेत्र के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के सारूकुदर पंचायत के नवाडीह में गांव में बुधवार की अहले सुबह झुंड से बिछडा जंगली हाथी ने एक महिला को कुचल दिया।जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।वन विभाग ने पीडित परिवार को तत्काल 10 हजार रूपये सहायता राशि दी।
