झारखण्ड राज्य से सोहन ने धनबाद/गिरिडीह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सीडब्लूएस तथा बनवासी विकास आश्रम बगोदर के  द्वारा पोषण माह के तहत शनिवार को भोजन विविधता तथा तिरंगा भोजन से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान बनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति ने बताया कि पूरे देश मे सितम्बर के महीने को पोषण माह के रूप में मनये जाता है। इसी अवसर पर बनवासी विकास आश्रम भी बगोदर प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन कर महिलाओं किशोरी बालिकाओं आदि को पोषण व भोजन विविधता के बारे में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कुपोषण पर काबू पाया जा सके।