तेज बारिश ने बरपाया कहर, गरीब परिवार का उजड़ा आशियाना। संवाददाता: गांवां/गिरिडीह: गांवां प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत में तेज बारिश ने एक गरीब परिवार के घर को ढहा दिया। जहाँ एक तरफ सरकार गरीबो को आवास दे कर मदद करने का प्रयास कर रही है वही दूसरी तरफ तेज बारिश ने गरीबो के आशियाने उजाड़ने में लगे हुए है। बताया जाता है कि निमाडीह पंचायत के गोरियाचू गांव के निवासी सुगिया देवी पति बाबूलाल राम का घर बारिश के कारण गिर गया जिससे पूरा परिवार बेघर हो गया। अब उनलोगों के पास रहने का कोई ठिकाना नही रहा। पीड़ित परिवार मदद के लिए स्थानीय मुखिया से मदद की गुहार लगा रहे है।
