पीडीएस डीलर हीरा लाल साव को किया गया निलंबित। संवाददाता: (मोजाहिद अली) गांवां/ गिरिडीह: गांवां जनवितरण प्रणाली की दुकान के संचालक हीरा लाल साव को महिला कार्ड धारी के साथ मार पीट एवं बदसुलूकी करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। डीएसओ के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उक्त पीडीएस दुकान के सभी राशन कार्ड धारियों को प्रगतिशील स्वयं सहायता समूह गांवां को स्थानांतरित कर दिया गया। क्या था मामला: 23 सितंबर 2020 डीलर हीरालाल साव के द्वारा एक 40 वर्षीय महिला शकुन्ती देवी से साथ मार पीट एवं अभद्र वयवहार करने का मामला प्रकाश में आया था। शकुन्ती देवी का कहना था कि उसे सितंबर माह का राशन कम दिया जा रहा था साथ ही कार्ड में अक्टूबर माह का राशन भी चढ़ा दिया जा रहा था जिसका विरोध करने पर डीलर और उसकी पत्नी महिला के साथ मार पीट पर उतर गए थे। उसके बाद महिला ने घटना की शिकायत प्रखंड विकाश पदाधिकारी को की थी। सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिए और डीलर हीरालाल साव को कड़ी फटकार लगाई और मामले की जांच की बात कही थी।