झोला छाप डॉक्टरों ने लिया दो मासूमो की जान, परिजनों ने क्लिनिक में किया हंगामा। संवाददाता: (मोजाहिद अली)गांवां/गिरिडीह: गांवां प्रखंड स्थित अविनाश सेवा सदन में सोमवार परिजनों ने अपने बच्चे की मौत का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व पिहरा निवासी आफताब आलम और गांवां हरिजन तोला निवासी कृष्णा तुरी ने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए अविनाश सेवा सदन गांवां में भर्ती करवाया। भर्ती करवाने के उपरांत वहाँ के डॉक्टर ने जनलोगों से बड़ा ऑपरेशन करना होगा बोल कर पच्चीस हज़ार रु की मांग कर बैठे। तत्काल में परिजनों ने पंद्रह पंद्रह हजार रु जमा भी करवा दिए लेकिन प्रसव के दौरान दिनों बच्चे की मौत हो गयी। एक सप्ताह के बाद आज जब परिजनों ने प्रसूता को घर ले जाने के लिए डॉक्टर से छुट्टी की बात किये तो डॉक्टर ने उन्हें बकाया पैसा भुकतान करने को कहने लगा। परिजनों ने बकाया पैसा जमा करने से इनकार किया तो डॉक्टर और परिजन के बीच हो हल्ला शुरु हो गया। परिजन डॉक्टर को बच्चे की मौत का जिम्मेदार मान रहा था। साथ ही परिजनों ने गांवां थाना में इसकी शिकायत भी किये। सूचना पाकर गांवां पुलिस क्लिनिक पाहुँचे और मामले को शांत करवाते हुए छान बीन करने की बात कही। उधर लोगो ने क्लिनिक को अवैध बताते हुए जांच की मांग की है।

* मकीन ऑनलाइन एंड फ़ोटो स्टेट* कर रहे गरीबो की बेहतर सेवा। संवाददाता: (मोजाहिद अली) गांवां/ गिरिडीह: गांवां प्रखंड अंतर्गत पिहरा अड़वरिया चौक पर स्थित मकीन ऑनलाइन एंड फ़ोटो स्टेट की दुकान इस कोरोना काल मे न केवल लोगो की समस्याओं का समाधान कर रहे है बल्कि किफायती दर में लोगो की सेवा करने का प्रयास कर रहे है। दुकान के संचालक मो० मकीन ने कहा कि इस कोरोना जैसे महामारी के समय हमने लोगो के लिए इन्सुरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, LIC, बैंकिंग, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, बर्थ सर्टिफिकेट, ऑनलाइन फॉर्म, जमीन रशीद, राशन कार्ड, आवासीय/जाती एवं आय प्रमाणपत्र, हिंदी/ इंग्लिश एवं उर्दू टाइपिंग जैसे अनेको काम बेहतर और उचित दर पर करने का प्रयास किया है और हमेशा करने की कोशिश भी करता रहूंगा।

विद्युत कर्मियों का 27 सितंबर से राज्यव्यापी आंदोलन दस ग्यारह बारह अक्टूबर को सांकेतिक हड़ताल

बगोदर प्रखंड के तिरला पंचायत के प्रभारी मुखिया फलजीत महतो बने। तिरला पंचायत के मुखिया अनवर अंसारी तथा उप मुखिया जेल जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद शुक्रवार को तिरला पंचायत सचिवालय में वार्ड सदस्यों के बीच बगोदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चुनाव करवाया जिसमें फलजीत महतो को 7 मत मिला जबकि सावित्री देवी को 4 मत मिला इस प्रकार से फलजीत महतो ने अपने प्रतिद्वंदी को 3 मत से पराजित कर दिया । यह जानकारी बगोदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता नदी

सरिया/गिरिडीह सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ के पास सरिया राजधनवार मुख्य मार्ग में सड़क के बीचों बीच बने बड़े गड्ढे किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है हालाँकि...पूरी खबर के लिए ऑडियो क्लिप सुनें।

बगोदर थाना क्षेत्र के अटका के जिरवाटांड में बुधवार की शाम  वज्रपात की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।मृतक बच्ची अटका निवासी चुडु ठाकुर के 12 वर्षीय पुत्री संजु कुमारी थी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर सामने कानिगढा में मां बेटी मवेशी चरा रही थी।इसी दौरान वज्रपात हो गया जिसकी चपेट मे आने मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था

बारिश की पानी सड़क पर जमने से आवागमन बाधित, नही है पानी निकलने का रास्ता। संवाददाता गांवां/ गिरिडीह: गांवां प्रखंड के निर्माणाधीन मालडा पिहरा मुख्य मार्ग हल्की फुल्की बारिश से भी नदी में तब्दील हो जाती है। यह दृश्य मुख्य मार्ग के पिहरा मानपुर चौक से पहले का है जहाँ बारिश की पानी के निकलने का कोई रास्ता भी नही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था इस दौरान मानपुर से पहले सड़क पर बने पुलिया को तोड़ दिया गया लेकिन उसे पुनः बनाया नही गया जिसके कारण सड़क में आने वाला बारिस के पानी का निकासी अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षो से इस पूरे मोहल्ले के बारिश की पानी इसी पुलिया के द्वारा निकलकर नाले से होते हुए नदी में जाती थी परंतु इसके टूट जाने से पानी नही नकल पाती है और सड़क पर ही रुक जाती है जिसके कारण लोगो को आने जाने में काफी दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ तक कि पानी जिस नाले से वर्षो से जाता रहा है उसे भी किए व्यक्ति विशेष के द्वारा तोड़ कर अपने कब्जे में ले लेने की बात कही जा रही है। साथ ही ग्रमीणों ने यह भी बताया कि सड़क के किनारे बने घरो के पीछे बहुत सारे खेत है जिसमे पानी से तालाब बना हुआ है और हमलोगों के घरों में घुस रहा है यह हमलोगों के लिए चिंता का विषय है। बताते चले कि इस जल जमाव की समस्या को लेकर गांवां प्रखंड विकास पदाधिकारी को ग्रामीणों के द्वारा एक लिखित आवेदन भी दिया गया है, और अनुमंडल पदाधिकारी तक भी इसकी शिकायत की गई परंतु स्थिति में तनिक भी सुधार देखने को नही मिला है। शिकायत के बावजूद भी कोई प्रतिक्रिया न होने से ऐसा प्रतीत होता है कि इन गरीबो का दुख सुनने के लिए अधिकारियों के पास समय नही है।

सरिया/गिरिडीह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरिया के द्वारा सदयस्ता अभियान का विधिवत प्रारंभ किया गया। जिला संयोजक दीपक साव ने कहा कि 14 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन विद्यार्थी परिषद सदयस्ता अभियान चलायेगा।जिसके लिए मुझे यह अभियान प्रदेश के द्वारा गिरिडीह के ग्रामीण ...पूरी समाचार के लिए ऑडियो क्लिप सुने।

सरिया/गिरीडीह सरिया प्रखंड के चिरुवां पंचायत अंतर्गत कपिलो निवासी जालेश्वर महतो के ब्रेन हेम्ब्रेज होने से परिवार वाले धनबाद में इलाज करा रहे थे जंहा उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए पैसे इकट्ठा करना परेसानी हो रही थी और पूरी समाचार जानने के लिए ऑडियो क्लिप सुने।

समय से नही खुलता है डाकघर, ग्राहकों को हो रही है परेशानी। संवाददाता: गांवां/ गिरिडीह: गांवां प्रखंड में मुख्य सड़क के किनारे स्थित उप डाकघर का समय से न खुलना लोगो के लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बनता जा रहा है। आये दिन इस डाकघर की लापरवाहियों का जिक्र लोगो के जुबान पर रहता है। सोमवार को राष्टीय विकलांग पार्टी के जिला सचिव मो० इस्तियाक आलम ने लगभग 01 बजे उप डाकघर गांवां पाहुँचे तो देखे कि कार्यालय में ताला लगा हुआ है और ग्राहक धूप में परेशान हो रहे है। ग्रहण बताते है कि वे लोग कार्यालय खुलने के इंतेज़ार में दिन भर बैठे रह जाते है लेकिन काफी देर इंतेज़ार करने के बाद भी कभी कभी ताला नही खुलता है और अंततः हमे निराश हो कर वापस लौट जाना पड़ता है। गांवां का डाक विभाग काफी लापरवाह हो चुका है और यह रवैया लगभग 6 महीने से देखने को मिल रहा है जिससे ग्राहकों को फॉर्म रजिस्ट्री करवाने, डाक टिकट खरीदने, पेंशन लेने, निकासी या जमा करने जैसी अनेको समस्याओ का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस प्रकार का शिकायत की गयी है लेकिन विभाग को ग्राहकों की जरा भी प्रवाह नही है। ऐसे में मैं संबंधित वरीय पदाधिकारियो से अनुरोध करता हूँ कि इस समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द स्थिति में सुधार किया जाए।