समय से नही खुलता है डाकघर, ग्राहकों को हो रही है परेशानी। संवाददाता: गांवां/ गिरिडीह: गांवां प्रखंड में मुख्य सड़क के किनारे स्थित उप डाकघर का समय से न खुलना लोगो के लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बनता जा रहा है। आये दिन इस डाकघर की लापरवाहियों का जिक्र लोगो के जुबान पर रहता है। सोमवार को राष्टीय विकलांग पार्टी के जिला सचिव मो० इस्तियाक आलम ने लगभग 01 बजे उप डाकघर गांवां पाहुँचे तो देखे कि कार्यालय में ताला लगा हुआ है और ग्राहक धूप में परेशान हो रहे है। ग्रहण बताते है कि वे लोग कार्यालय खुलने के इंतेज़ार में दिन भर बैठे रह जाते है लेकिन काफी देर इंतेज़ार करने के बाद भी कभी कभी ताला नही खुलता है और अंततः हमे निराश हो कर वापस लौट जाना पड़ता है। गांवां का डाक विभाग काफी लापरवाह हो चुका है और यह रवैया लगभग 6 महीने से देखने को मिल रहा है जिससे ग्राहकों को फॉर्म रजिस्ट्री करवाने, डाक टिकट खरीदने, पेंशन लेने, निकासी या जमा करने जैसी अनेको समस्याओ का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस प्रकार का शिकायत की गयी है लेकिन विभाग को ग्राहकों की जरा भी प्रवाह नही है। ऐसे में मैं संबंधित वरीय पदाधिकारियो से अनुरोध करता हूँ कि इस समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द स्थिति में सुधार किया जाए।
