सरिया/गिरिडीह धनबाद रेल मंडल के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर धनबाद-फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस और पूरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की माँग को लेकर रेल यात्री सुविधा संघ के बैनर तले सरिया शौण्डिक धर्मशाला में सरियावसियों की एक बैठक हुवी। जिसकी अध्यक्षता राजेश जैन ने किया जबकि संचालन सचिव राजू मंडल ने किया।जहाँ लोगो ने कहा की पूरी समाचार सुनने के लिए ऑडियो क्लिप सुने।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के बगोदर से सोहन ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम कि गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी पंचायत के सुंदरूटांड के प्रवासी मजदूर  तुलो महतो के 32 वर्षीय पुत्र नारायण महतो की जाॅर्डन में कार्य के दौरान रविवार शाम को करंट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों की रो-रो कर बुरा हाल है।और घटना से पूरे सुन्दरूटांड गांव में मातम छा गया । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर   

झारखण्ड राज्य से राजेश कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि अखिल झारखंड राजपूत समाज की प्रदेश कार्यसमिति की ऑनलाइन बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में गिरिडीह जिला राजपुत समाज द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

मुबारक जनरल स्टोर का हुआ उद्घाटन, पहुँचे कई गणमान्य। संवाददाता: (मोजाहिद अली) गांवां/ गिरिडीह; गांवां प्रखंड स्तिथ आजाद चौक पिहरा में एक नया जनरल स्टोर का उद्घाटन किया गया। दुकान का नाम मुबारक जेनेरल स्टोर है। इस दुकान के संचालक मुफ्ती मुजाहिद हुसैन कास्मी ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां अॉनलाईन वर्किंग, ई टिकट, बैनर, इश्तिहार, डिजाइन, जीरोक्स ,पासपोर्ट साइज फोटो बनाया जाएगा। विशेष कर इस्लाम धर्म की किताबें,स्टेशनरी के सभी प्रकार के सामान अथवा गिफ्ट का पूरा आइटम उचित मूल्य पर मिलेगा। इस शुभ अवसर पर अधिक संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए और अपनी खुशी जाहिर की। मुफ्ती गुलाम रसूल साहब की दुआ से दुकान का शुभारंभ किया गया। मौके पर मौलाना निसार अहमद काविश, मौलाना मेराज मुजाहिरी, कारी सज्जाद फुर्कानी, हाफिज अखतर जानपूर हाफिज आशिक इलाही,हाजी अय्यूब ,कारी रेयाज, मौलाना शमशीर कास्मी इत्यादि उपस्थित थे।

 बगोदर प्रखंड के अडवारा  पंचायत अंतर्गत बरवाडी गांव में शनिवार को 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन कोडरमा सांसद के बगोदर प्रखंड प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने किया बता दें कि पिछले 1 माह से बरवाडीह  गांव का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड होने के कारण जल गई थी। जिससे वहां के लोग अंधेरे में रहने के लिए विवश थे इसकी सूचना वहां के ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि को दी। जिसके बाद सांसद प्रतिनिधि ने पहल करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर 63 केवीए ट्रांसफार्मर दिलवाये।  मौके पर सुभाष महतो हजारी प्रसाद मनोज  महतो फलजीत  महतो प्रसादी महतो दर्शन  महतो विष्णु महतो बंधन महतो गणेश महतो केदार महतो भीम महतो बिंदेश्वर महतो प्रकाश महतो समेत कई लोग शामिल थे

बगोदर व इसके आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने को लेकर शनिवार को आक्रोशित पेयजल उपभोक्ताओं ने पेयजल व स्वच्छता विभाग कार्यालय के बाहर खाली डब्बा लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान उपभोक्ताओं ने पेयजल व स्वच्छता विभाग व समिति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों की भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।पानी सप्लाई नहीं होने से लोग इधर उधर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। हम बगोदरवासियों को पेयजल आपूर्ति सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है।जिसके कारण पीने के पानी के व्यवस्था के लिए दूर दुर तक भटकना पडता है।जिसके कारण हम मजबूर व लाचार है।अन्य कार्य को छोड़कर पानी की व्यवस्था के लिए लगना पडता है।धरना के बाद उपभोक्ताओं ने नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल को लेकर एक आवेदन पेयजल एवं स्वच्छता विभागाध्यक्ष को दिया है।आवेदन का प्रतिलिपि बगोदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विधायक व सांसद प्रतिनिधि को दिया है।आवेदन में कहा कि दो दिनों के अन्दर व्यवस्था में सुधार नहीं हुई तो हम बगोदर के लोग उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे।इसकी सारी जवाबदेही पीएचडी विभाग की होगी।धरना कार्यक्रम में  प्रवीण कुमार प्रमोद कुमार विश्वनाथ साव चांद खान पियूस कुमार विक्की कुमार संगु कुमार आदि शामिल थे।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के गावां से मुजाहिद अली ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गांव प्रखंड अंतर्गत बिरने पंचायत में कार की चपेट में आने से एक बच्चा जख्मी हो गया। बताया जाता है कि मरचोई निवासी एक व्यक्ति अपनी innova कार से गांवां की ओर जा रहा था। जब वह बिरने से गुजर रहा था तभी एक 7 बर्षीय बच्चा उसके चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया। साथ ही गाड़ी अनियंत्रित हो कर पास में एक दुकान में रखे सामान से जा टकराई। किसी प्रकार की हताहत की सूचना नही है।ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे को स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया जहाँ उसकी प्राथमिक उपचार की गयी और उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे नवादा ले जाया गया।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला से राज रवानी ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरिया के एक बगोडीह चौक स्थित व्यवसाई पंचानंद पाण्डेय ठगी का शिकार हो गए,ठग ने व्यवसाई के सरिया बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते से 96 हजार 500 रूपये की निकासी कर ली। इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार सरिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।विस्तार समाचार सुनने के लिए ऑडियो सुने।

सरिया/गिरिडीह सरिया क्षेत्र के कोयरीडीह पंचयात में स्वास्थ्य उपकेन्द्र बनने के बावजूद कई वर्षो से बंद पड़ी है। बता दे की कोयरीडीह पंचयात में स्वास्थ्य उपकेन्द्र 4-5 पंचायतो के केंद्र बिंदु होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओ सहित योजनाओ का लाभ नही मिल पा रहा है। इसके पूर्व में यहाँ के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर के जानकारी दिए फिर भी न यहाँ स्वास्थ्य उपकेन्द्र खुला है और न ही कोई डॉक्टर को विस्थापित किये है। ऐसे में कोयरीडीह के निवासी अनिल शर्मा बताते है की स्वास्थ्य उपकेन्द्र जब से बनी है न कोई डॉक्टर विस्थापित हुवे है और न ही केंद्र खुली है। ऐसे में ग्रामीणों ने कई बार आवेदन दिए इसपर सीएच ने संज्ञान लिया लेकिन जाँच के बाद रिपोर्ट स्वास्थ्य उपकेन्द्र की चालू होने की बात कही है।लेकिन स्वास्थ्य केंद्र चालू ही नही हुवा है ऐसे में ग्रामीणों ने सीएच से अपील किया है की जल्द से जल्द स्वास्थ्य उपकेन्द्र को चालू किया जाये अन्यथा कोयरीडीह की ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य रहेगी।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के बगोदर से सोहन ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बगोदर व उसके आसपास के क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से पानी सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित है। जिससे लोगों की भारी परेशानी हो रही है। बगोदर के लोगों ,विभाग के प्रति काफी आक्रोशित है। यदि इसी तरह पानी सप्लाई बाधित रहा तो बगोदर के लोग आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे। एक तरफ जहां पानी की समस्या से बगोदर के लोग परेशान है वही दूसरी तरफ बिजली  की लचर व्यवस्था भी लोगों को परेशानी में डाल रहे है।