बगोदर प्रखंड के अडवारा पंचायत अंतर्गत बरवाडी गांव में शनिवार को 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन कोडरमा सांसद के बगोदर प्रखंड प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने किया बता दें कि पिछले 1 माह से बरवाडीह गांव का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड होने के कारण जल गई थी। जिससे वहां के लोग अंधेरे में रहने के लिए विवश थे इसकी सूचना वहां के ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि को दी। जिसके बाद सांसद प्रतिनिधि ने पहल करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर 63 केवीए ट्रांसफार्मर दिलवाये। मौके पर सुभाष महतो हजारी प्रसाद मनोज महतो फलजीत महतो प्रसादी महतो दर्शन महतो विष्णु महतो बंधन महतो गणेश महतो केदार महतो भीम महतो बिंदेश्वर महतो प्रकाश महतो समेत कई लोग शामिल थे
