सरिया/गिरिडीह सरिया इंकलाबी सभा के द्वारा मंगलवार को हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में धनबाद फिरोज़पुर गंगा सतलज एक्सप्रेस,पुरुषोत्तम एक्सप्रेस,रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव को बंद करने को लेकर सरिया बाजार भ्रमण करते हुवे हजारीबाग रोड स्टेशन प्रबंधक द्वारा मंडल रेल प्रबंधक,पूर्व मध्य रेलवे,धनबाद के नाम ज्ञापन सौंपा गया।वहीँ प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष सोनू पांडे कर रहे थे।इसके बाद प्रतिवाद मार्च रेलवे स्टेशन में नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई।सभा को संबोधित करते हुवे इनोस के राष्ट्रिय सचिव संदीप जायसवाल ने कहा की हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन आस-पास के क्षेत्र का केंद्र रहा है।ट्रेनों का ठहराव बंद करना हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन की उपेक्षा करना है जब प्रवासी मजदूरो को वापस लाना था तब हजारीबाग रोड स्टेशन में श्रमिक ट्रेनों का ठहराव किया गया लेकिन जब यात्रियों को यात्रा करना है तो ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया।ऐसे में यहाँ के सांसद की दोहरी निति का शिकार हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन हुवा। वही सोनु पांडेय ने कहा कि बगोदर विधानसभा की जनता से सवा लाख से ज़्यादा रिकॉर्ड वोट प्राप्त करने वाली सांसद आज मौन धारण कर ली है । ऐसे ज्वलंतशील मुद्दों पर सांसद की चुप्पी और उदासीनता के खिलाफ एवम ट्रेनों के ठहराव के सवाल पर दसियों हजार लोग सड़कों पर उतरेंगे और जरूरत पड़ी तो हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर रेल चक्का जाम करना पड़ेगा तो वो भी करेगी।

झारखण्ड राज्य हज़ारीबाग जिला बगोदर प्रखंड से सोहम झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बगोदर प्रखंड सभागार में सोमवार को मुखिया संघ की एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें  कोविड-19 के समय कार्ड धारियों को जून माह का राशन प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए राशन को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार के मिली भगत से जून माह का अनाज का कालाबाजारी कर दिया गया है ।जिसमें गरीबों को अनाज नहीं मिला या कोरोना महामारी के समय गरीबों के साथ धोखा किया गया । यदि गरीबों को या कार्ड धारियों को अनाज नहीं दिया गया तो मुखिया संघ जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया है तथा ऑनलाइन लाभुको को  प्रति यूनिट 10 किलो अनाज देना था ,परंतु किसी पंचायत के वितरण तक नहीं किया गया है।साथ ही साथ प्रवासी मजदूरों को भी सही सलामत अनाज नहीं दिया गया। बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष महेश कुमार ,मुखिया लालजीत मरांडी ,मुखिया गीता देवी ,जीवाधन मंडल ,चिंता देवी ,कंचन देवी आदि शामिल थे । 

सरिया के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से सोमवार को रेलवे ई-टिकट दलाली करने के आरोप में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा निवासी मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से रेलवे पुलिस ने मोबाइल और लेपटॉप भी जब्त किया गया। इस सम्बन्ध में रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया की धनबाद मंडल से ई-टिकट दलाली की सुचना के आधार पर विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा में संचालित सुहानी ट्रेवल्स में छापेमारी की गयी लेकिन दुकान बंद पाया गया,जिसके बाद रेलवे पुलिस ने दुकान संचालक के घर जाकर उसे रेलवे थाने में हाजरी देने के लिए कहा गया।इसी को लेकर आरोपी सोमवार को रेलवे पुलिस थाना पहुंचा जहाँ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया की गिरफ्तार आरोपी आईआरसीटीसी(IRCTC) नही है फिर भी निजी आईडी से रेलवे ई-टिकट बना कर बेचने का कार्य कर रहा था। वहीं यूट्यूब के लिंक के माध्यम से रियल मैंगो नामक सॉफ्टवेयर ख़रीदा था जिससे 5-7 टिकट बेचीं गयी थी।

सरिया प्रखंड क्षेत्र के बगोडीह गाँव में सोमवार को वज्रपात से पंद्रह वर्षीय सुजीत पंडित पिता खूबलाल पंडित की मौत हो गयी।घटना के बारे में बताया गया की मृतक सुजीत पंडित अपने घर के छत से नीचे उतर रहा था इसी क्रम में आसमानी बिजली कड़की जिसके चपेट में आकर मूर्छित हो गया,जिसके बाद परिवार वालो ने आनन-फ़ानन में घायल को सरिया सरकारी अस्पताल लाया गया इस उपरांत डॉक्टर ने जाँच करने के बाद सुजीत पंडित को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार वालो का रो-रोकर बेहाल है।।

बगोदर प्रखंड के दोंदलो गांव के प्रवासी मजदूर का शव बिना  मुआवजे के भेजे जाने से आक्रोशीत दोंदलो के ग्रामीणों ने एम्बुलेंस और उसके चालक को रोका।बताते चलें कि शुक्रवार को गुजरात मे ट्रांसमिशन कंपनी मे कार्यरत मजदूर दोंदलो निवासी नारायण महतो के 32वर्षीय पुत्र की मौत गुजरात मे इलाज के दौरान हो गयी थी।कंपनी ने बिना मुआवजा मजदूर का शव दोंदलो भेज दिया था जिससे आक्रोशीत ग्रामीणों ने शव लाए एम्बुलेंस और उसके चालक को मुआवजे की माँग को लेकर गाँव मे रोक लिया।सूचना पर इनौस के राष्ट्रीय सचिव संदीप जायसवाल,जीप सदस्या सरिता महतो,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हरेन्द्र सिंह,पूरन कुमार महतो, कोलेश्वर महतो खूबलाल माहतो लखन महतो,पोखन ठाकुर आदि पहुँचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि से दूरभाष पर  संदीप जायसवाल ने बात कर स्पष्ट कहा कि बगैर मुआवजा भेजे गाड़ी और उनके कर्मियों को नही छोड़ा जाएगा।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का बैठक सम्पन्न, चुनाव आयोग को लिखा गया पत्र। संवाददाता: ( मोजाहिद अली) गांवां/ गिरिडीह: राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का एक बैठक रविवार को गांवां में किया गया। बैतहक कि अध्यक्षता पार्टी के गिरिडीह जिला सचिव मो इस्तियाक आलम ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी पंचायत चुनाव में दिव्यांगों का सीट आरक्षित करने से संबंधित बातो पर मंथन किया गया। मो इस्तियाक ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक किसी भी चुनाव में दिव्यांगों को चुनाव लड़ने का अवसर नही प्राप्त हुआ है। इसलिए उन्होंने आज चुनाव आयोग का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने के लिए एक पत्र लिख कर चुनाव आयोग को भेज दिए ताकि आगामी पंचायत चुनाव में दिव्यांगों के लिए सीट आरक्षित किया जा सके।

झारखण्ड राज्य धनबाद जिला गिरिडीह गांवां से मुजाहदीन अली झारखण्ड मोबाइल वाणी के माधयम से बताया कि गांवां प्रखंड के हटिया परिषर में रविवार को झारखण्ड मजदूर संघ गांवां इकाई का बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह जिलाध्यक्ष शुभम भानू और संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष इस्तियाक आलम ने किया। बैठक में क्षेत्र में फैले व्याप्त जन समस्या जैसे सड़क, नाली, पेंशन,राशन रोजगार ,आवास ,शौचालय ,बिजली ,शिक्षा एवं दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। इस समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किया गया।

सोसाइटी ने किया वार्षिक सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन। संवाददाता: (मोजाहिद अली) गांवां / गिरिडीह: गांवां प्रखण्ड अंतर्गत मालडा में रविवार को अकलियत वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वार्षिक सम्मेलन सह मैट्रिक परीक्षा 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गय

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के सरिया से राज रवानी ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुर बाड़ी टोला स्थित अजय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आगजनी से लाखों की सम्पत्ति जल कर खाक हो गयी ।आग इतना भयानक स्थिति में थी कि उसे काबू करना काफी मुश्किल था। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

*बज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, पूर्व विधायक ने दी सांत्वना।* संवाददाता: (मोजाहिद अली) गांवां/ गिरिडीह: गांवां प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के लौरिया गांव में शनिवार की शाम वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि 30 वर्षीय लौरिया निवासी नन्हकू मरांडी अपने खेत से काम करके घर वापस लौट रहे थे। तभी तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ। बज्रपात के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक नन्हकु मरांडी के तीन पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव व जमडार मुखिया पति बलराम मुर्मू घटना स्थल पर पहुंचे व पीड़ित परिवार को सांत्वना दी एवं परिजनों को यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।