बगोदर प्रखंड के दोंदलो गांव के प्रवासी मजदूर का शव बिना मुआवजे के भेजे जाने से आक्रोशीत दोंदलो के ग्रामीणों ने एम्बुलेंस और उसके चालक को रोका।बताते चलें कि शुक्रवार को गुजरात मे ट्रांसमिशन कंपनी मे कार्यरत मजदूर दोंदलो निवासी नारायण महतो के 32वर्षीय पुत्र की मौत गुजरात मे इलाज के दौरान हो गयी थी।कंपनी ने बिना मुआवजा मजदूर का शव दोंदलो भेज दिया था जिससे आक्रोशीत ग्रामीणों ने शव लाए एम्बुलेंस और उसके चालक को मुआवजे की माँग को लेकर गाँव मे रोक लिया।सूचना पर इनौस के राष्ट्रीय सचिव संदीप जायसवाल,जीप सदस्या सरिता महतो,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हरेन्द्र सिंह,पूरन कुमार महतो, कोलेश्वर महतो खूबलाल माहतो लखन महतो,पोखन ठाकुर आदि पहुँचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि से दूरभाष पर संदीप जायसवाल ने बात कर स्पष्ट कहा कि बगैर मुआवजा भेजे गाड़ी और उनके कर्मियों को नही छोड़ा जाएगा।
