झारखण्ड राज्य हज़ारीबाग जिला बगोदर प्रखंड से सोहम झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बगोदर प्रखंड सभागार में सोमवार को मुखिया संघ की एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें कोविड-19 के समय कार्ड धारियों को जून माह का राशन प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए राशन को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार के मिली भगत से जून माह का अनाज का कालाबाजारी कर दिया गया है ।जिसमें गरीबों को अनाज नहीं मिला या कोरोना महामारी के समय गरीबों के साथ धोखा किया गया । यदि गरीबों को या कार्ड धारियों को अनाज नहीं दिया गया तो मुखिया संघ जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया है तथा ऑनलाइन लाभुको को प्रति यूनिट 10 किलो अनाज देना था ,परंतु किसी पंचायत के वितरण तक नहीं किया गया है।साथ ही साथ प्रवासी मजदूरों को भी सही सलामत अनाज नहीं दिया गया। बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष महेश कुमार ,मुखिया लालजीत मरांडी ,मुखिया गीता देवी ,जीवाधन मंडल ,चिंता देवी ,कंचन देवी आदि शामिल थे ।
