हमारी जिंदगी संवारने में शिक्षक की भूमिका अहम: मो० शमशाद। उस्ताद और शिक्षक बादशाह नही होते मगर वो लोगों को बादशाह बना देते है ! उक्त बातें शनिवार को अमन एकता समाज समिति के सचिव मो शमशाद आलम ने कहा। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षक का किरदार बहुत खास होता है, वे किसी के जीवन में उस बैकग्राउंड म्यूज़िक कि तरह होते हैं, जिसकी उपस्थिति मंच पर तो नहीं दिखती, परंतु उसके होने से नाटक में जान आ जाती है। ठीक इसी प्रकार हमारे जीवन मे एक शिक्षक की भी भूमिका होती है। चाहें आप जीवन के किसी भी पड़ाव पर हों, शिक्षक की आवश्यकता सबको होती है ! आज हमे और आप को अपने अपने गुरु और सिझक कि प्रशंसा के साथ आदर करने कि जरुरत है! वो हर इंसान कामयाब है जिसने अपने गुरु कि आदर और उनके बताये रास्ते पर चला ! गुरु एक मार्ग दर्शक होते हैं जो अपने बच्चों को सही मार्ग कि तरफ ले जाते हैं । मैं इस पावन मौक़े पे सभी उस्ताद और शिक्षक को ढेर सारी बधाई पेश करता हूँ।

राजधनवार मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह चौक के नजदीक 11 हजार वोल्टेज प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।बताया गया कि मृतक घर निर्माण कार्य मे मजदूरी कर रहा था इसी दौरान जमीन की ओर झूल रहे 11 हजार वोल्टेज प्रवाहित तार के सम्पर्क में छड़ आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी मामले की जानकारी पाकर मौके पर स्थानीय जीप सदस्य अनूप पांडेय पहुंचे और मामले की जानकारी ली और उसने कहा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही ये घटना हुई है, इन्होंने मृतक के परिजनों के लिए दस लाख रुपये मुआवजा के साथ साथ इलांके मे फैले सभी जर्जर तारों को अविलम्ब बदले।वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया।मृतक की पहचान सरिया के सर्वोदय आश्रम निवासी 36 वर्षीय सुनील रविदास के रूप में कई गयी है ।

सरिया बगोदर वन प्रक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारो कुदर में अवैध रूप से संचालित आरामिल में शनिवार को वन विभाग की टीम ने छपेमारी अभियान चलाया, जिसमें अधिकारियों ने लगभग 40 हजार मूल्य के यूकोलिप्टस व अन्य प्रजाति के लकडी,आरा मशीन, जेनेरेटर सहित लाखों रुपये की सम्पत्ति जब्त की है । जब्त सम्पत्ति को सरिया वन कार्यलय परिषर में रखा गयाहै ! इस सम्बन्ध में वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सरयू प्रसाद यादव ने बताया की सरिया वन प्रक्षेत्र के ग्राम सारो कुदर में अवैध आरा मील संचालन की सुचना मिली थी जिसके बाद वनप्रमंडल पदाधिकारी हज़ारीबाग़ पूर्वी प्रमण्डल के निर्देशानुसार एक छापामारी टीम का गठन किया गया जिसमे वनरक्षि,वनपाल,वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने बताया की अवैध आरा मील संचालक के नाम इजराइल मियां पिता का नाम रज्जाक मियां जो भागने में सफल रहा है । उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

आदर्श कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। पूरी खबर सुनने के लिए सुने मोबाइल वाणी

झारखण्ड राज्य धनबाद जिला से जेएम रंगीला ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि धनबाद जिले लोयाबाद कोलियरी ऑफिस के समीप पीएसडी विभाग झारखंड सरकार द्वारा एक करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से जल मीनार बनाई गई है। जलमीनार बने 5 वर्ष गुजर चुके हैं। इसके बावजूद भी एक बड़ी आबादी को पेयजल की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। जल मीनार से जल आपूर्ति नहीं होने से शेंद्रा, बांसजोड़ा, मदनाडी, कनकनी, लोयाबाद 3 नंबर 6 नंबर 7 नंबर 9 नंबर तथा 20 नंबर लोयाबाद मोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के 30000 आबादी पेयजल की सुविधा से वंचित रह रही है। जल मीनार बनाने वाली एलएनटी कंपनी व धनबाद नगर निगम के बीच विवाद की वजह से बेवजह जल आपूर्ति में बाधा आ रही है। नगर निगम के सहायक अभियंता राहुल प्रियदर्शी से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु नहीं हो पाया। जल मीनार से पेयजल आपूर्ति के वास्ते 19 अगस्त 2020 को नागरिकों द्वारा एक दिवसीय धरना दिया था

झारखण्ड राज्य से राजेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा छात्रहित को ध्यान में रखकर झारखण्ड के कोचिंग संस्थानों को खोला जाना चाहिए। कोरोना को ध्यान में रखकर सुरक्षा व्यवस्था के उपायों के साथ संस्थानों को खोलने की अनुमति सरकार से मिले। भाजयुमों ने राज्य सरकार से एक माह पूर्व ही यह मांग कर चुकी है। अब यह पहल राज्य सरकार को करनी है। उक्त बातें उन्होंने यहां भाजपा के नए जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर कही। विस्तृत खबर ऑडियो क्लिक कर सुनें।

सरिया प्रखंड के अंतर्गत प्रथमा नाथ में पूज्य मौनी बाबा जी महाराज के पुण्य तिथि के अवसर पर भंडारा एवं संत समागम का आयोजन हुआ जिसमें चित्रकूट धाम से सुविख्यात राष्ट्रीय प्रखर प्रवक्ता युवा महंत श्री श्री 108 स्वामी सीतारामशरण महाराज ने कहा पूज्य महाराज जी की यश पूरी दुनिया में फैली ,ऐसे संत इस धरती धरा पर कभी-कभी मिला करते हैं सहज सरल स्वभाव था उनका भगवत भक्ति में लीन रहा करते थे।मौन रहकर भी त्यागी तपस्वी शिष्यों का निर्माण किया। उनके शिष्यों में से कई शिष्य आज कई क्षेत्रों में धर्म प्रचार करने का कार्य कर रहे हैं,और आश्रम सँभाल रहे हैं। जिस देश में संत फकीरों आदर सम्मान हो जहां मात-पिता और गुरुओं का सेवा करता हो वह देश हमारा भारत है उस देश की धरती को नमन । संत मुरारी दास जी महाराज ने कहा पूज्य मोनी बाबा इस सानिध्य में रहकर बहुत कुछ अनुभूति करने का अवसर प्राप्त हुआ है उनकी कृपा से आज हमारा जीवन आनंद में है। कार्यक्रम में अनेक सन्तो के साथ सन्त मौनी बाबा राजदाह धाम ट्रष्ट के कृष्णा प्रसाद,उमेश कुशवाहा, परमेश्वर वर्मा,घनश्याम प्रसाद कुशवाहा के अलावे कई लोग की सराहनीय भूमिका रही।

गांवां स्वास्थ्य केंद्र की ए एन एम पर पैसा वसूली का आरोप लगाया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत सेरुवा पंचायत के एक दलित महिला प्रसव के लिए गांवां स्वास्थ्य केंद्र गयी। प्रसव के पश्चात जब उसके घर वालो ने महिला और बच्चा को घर ले जाने के लिए ए एन एम से बात की तो वह पैसा की मांग कर बैठी। यहाँ तक कि पैसा नही नही मिलने के कारण महिला को कई घण्टो तक घर जाने नही दिया गया। अंततः उस ए एन एम को पैसा दिया गया तब उसे अस्पताल से छुट्टी दी गयी। जब इसकी खबर महिला के घरवालों को मिली तो अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। बताते चले कि इससे पहले भी कई बार चिकित्सा प्रभारी अरविंद कुमार से ग्रामीणों ने से कई शिकायतें कर चुके है लेकिन उनके द्वारा कोई करवाई नही किया गया जिससे यहाँ के ए एन एम का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है।

झारखण्ड राज्य से राजेश कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि पांच दशक की दलीय राजनीति के बाद राष्ट्रपति के रूप में देश को नई दिशा देने वाले भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का सोमवार को दिल्ली के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। 84 वर्षीय के थे।  आज उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाव गृह में किया गया। उनके निधन पर देश में शोक वयाप्त है। पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न प्रणब मुखर्जी निधन पर 7 दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। वंही इस दौरान गिरिडीह के रेलवे स्टेशन में लगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भी आधा झुका दिया गया है।

झारखण्ड राज्य गिरिडीह सरिया से राज रावनी धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि सरिया कॉलेज सरिया के नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल को दी गयी बधाई।सरिया कॉलेज सरिया के नव युवक प्रभारी प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल को शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने बुके देकर मंगलवार को स्वागत किया। ज्ञात हो कि शासी निकाय ने प्रोफेसर इंचार्ज के जगह कॉलेज के लिए स्थाई प्राचार्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया था।बधाई देने वालों में डॉ विनीता सिन्हा,रघुनंदन हजाम ,अरुण कुमार, कार्तिक प्रसाद यादव, डॉ सतीश कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, डॉ आलोक कुमार, मुन्ना राना, सीता राम सुमन, रंजीत कुमार समेत कई लोग शामिल थे।