सरिया प्रखंड के अंतर्गत प्रथमा नाथ में पूज्य मौनी बाबा जी महाराज के पुण्य तिथि के अवसर पर भंडारा एवं संत समागम का आयोजन हुआ जिसमें चित्रकूट धाम से सुविख्यात राष्ट्रीय प्रखर प्रवक्ता युवा महंत श्री श्री 108 स्वामी सीतारामशरण महाराज ने कहा पूज्य महाराज जी की यश पूरी दुनिया में फैली ,ऐसे संत इस धरती धरा पर कभी-कभी मिला करते हैं सहज सरल स्वभाव था उनका भगवत भक्ति में लीन रहा करते थे।मौन रहकर भी त्यागी तपस्वी शिष्यों का निर्माण किया। उनके शिष्यों में से कई शिष्य आज कई क्षेत्रों में धर्म प्रचार करने का कार्य कर रहे हैं,और आश्रम सँभाल रहे हैं। जिस देश में संत फकीरों आदर सम्मान हो जहां मात-पिता और गुरुओं का सेवा करता हो वह देश हमारा भारत है उस देश की धरती को नमन । संत मुरारी दास जी महाराज ने कहा पूज्य मोनी बाबा इस सानिध्य में रहकर बहुत कुछ अनुभूति करने का अवसर प्राप्त हुआ है उनकी कृपा से आज हमारा जीवन आनंद में है। कार्यक्रम में अनेक सन्तो के साथ सन्त मौनी बाबा राजदाह धाम ट्रष्ट के कृष्णा प्रसाद,उमेश कुशवाहा, परमेश्वर वर्मा,घनश्याम प्रसाद कुशवाहा के अलावे कई लोग की सराहनीय भूमिका रही।