झारखण्ड राज्य गिरिडीह सरिया से राज रावनी धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि सरिया कॉलेज सरिया में आईक्यूएसी पुर्नगठन का आयोजन को लेकर एक बैठक की गयी। मंगलवार को सरिया कॉलेज सरिया में नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार लाल की अध्यक्षता में आइक्यूएसी पुनर्गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व के आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ संतोष कुमार लाल के जगह डॉ सतीश कुमार वर्मा को आइक्यूएसी का नया कोऑर्डिनेटर बनाया गया। वही नेक का नया कोऑर्डिनेटर प्रो रविंद्र कुमार मिश्रा को बनाया गया ,आइक्यूएसी का चेयरमैन नए प्रभारी प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल को बनाया गया । इस दौरान कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ' विहान ' का भी विमोचन किया गया ।वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए ' ई- क्लास ' नामक नया पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया । इस पोर्टल के माध्यम से छात्र छात्राओं को शैक्षणिक अध्ययन सामग्री मुहैया कराई जाएगी। इस बैठक में प्रो अरुण कुमार , प्रो रविंद्र कुमार मिश्रा ,डॉ सतीश कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला से राज रवानी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बगोदर विधानसभा विधायक विनोद कुमार सिंह सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इन्होंने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि उनके गांव में लगे कोरोना जांच शिविर में दिए सेम्पल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के गांवां प्रखंड से मुजाहिद अली ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गांवां प्रखंड के अंतर्गत पिहत पूर्वी पंचायत में मंगलवार को अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब असहाय लोगो के बीच चावल का वितरण स्थानीय मुखिया मो सबदर अली के उपस्थिति में किया गया। चावल वितरण कर रहे डीलर श्री नागेश्वर साव ने कहा कि 40 ऐसे लाभुकों को यह चावल दिया जाना है जिसका उम्र 60 वर्ष से अधिक है और उसे किसी तरह का पेंशन भी नही मिल पा रहा है। किसी भी प्रकार से सरकारी योजना ऐसे लोगो तक नही पहुँच पाने के कारण यह चावल दिया जा रहा है ताकि इस कोरोना संक्रमण के दौरान अपना भूख मिटा सकें।
गुरुवार को सरिया स्थित रेलवे फाटक में जल-जमाव की वजह से पानी निकासी के लिए पुलिया बनाई जा रही थी जिसका कार्य बुधवार रात्रि से शुरू हो चुकी थी । गुरुवार सुबह जब गाड़ी चलना शुरू हुवी तो एक पेट्रोल भरी गाड़ी फंस गयी जिससे घण्टो तक जाम में कई गाड़ियां फंसी रही। हालांकि मौके पे मौजूद अधिकारी कुछ भी कहने से नकार दिया वंही जे सी बी को मंगवाकर फँसी गाड़ी को काफी मेहनत के बाद निकाला गया इस बाबत सरिया जीप सदस्य सह आजसू नेता ने स्थानीय विधायक और सांसद पर निशाना साधते हुवे कहा कि माले पार्टी ओवरब्रिज को चुनावी मुद्दा बनाकर वोट लिया पूर्व सांसद का आवास घेराव किया निकम्मा कहा और आज ओवरब्रिज के नाम पर चुप्पी साध लिया है इन्होंने रेलवे सांसद और विधायक से मांग किया है कि जल्द ही इसका निराकरण करे अन्यथा सरिया की जनता से माफी मांगे की मैं अपनी चुनावी मुद्दा को पूरा नही कर पाएंगे।
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के गांवां प्रखंड से मुजाहिद अली ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गांवां प्रखंड के पिहरा पश्चमी में शनिवार को जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सात लोगो का एन्टीजिन किट से जांच किया जिसमें एक पोसिटिव पाया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर...
झारखण्ड राज्य से सोहन ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के घुठीबार निवासी विनय कुमार का चयन रेश टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में किया गया है। जो आगामी 30 अगस्त को सिंगापुर में ऑनलाइन आयोजित होगी। इस आयोजन में विश्व के कई जाने-माने हस्तियां शामिल होंगे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
झारखण्ड राज्य से शैलेन्द्र पाठक ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रखंड में लगातार हो रहे भारी बारिश के बीच कई कच्चे मकान की दीवारें गिरने और जमीन दोज होने से मकान में रह रहे परिवार वालों के सामने बेघर होने की नौबत आ गई है l जानकारी के अनुसार बीते दिनों बगोदर पश्चिम पंचायत के गुरगरिया टांड निवासी गणेश सोनार का घर बारिश से ध्वस्त हो गया l जिस बात की जानकारी क्रियाशील और गरीबों की पार्टी कही जाने वाली सीपीआई( एमएल ) और इसके घटक दलों को हुवी जिसके माले नेता संदीप जैसवाल और गणेश सोनार के घर पहुंच कर परिवार वालों की सुध l घर गिरने से परिवार वाले बेघर हो गए है और पूरा परिवार पंचायत के सामुदायिक भवन मे रहने को मजबूर है। सपर श्री जायसवाल ने बगोदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता,अंचलाधिकारी आसुतोश ओझा से बात कर प्रभावित परिवार को आवास देने की माँग की। जिसके बाद बगोदर बीडीओ,अंचल अधिकारी के साथ ,माले नेता संदीप जायसवाल,पूरन कुमार महतो,भोला स्वर्णकार आदि गुरगुरिया टांड़ पहुँचकर गिरे हुए मकान का जायजा लिया और सामुदायिक भवन मे रह रहे परिवार का हाल चाल जाना ।
झारखण्ड राज्य धनबाद जिला बगोदर गिरिडीह से सोहम ने मोबाइल वाणी केमाध्यम से बताया कि भाकपा माले बगोदर प्रखंड कमिटी के द्वारा राज्यब्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड कार्यालय मे एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।राशन,आवास,प्रवासी मजदूरों को भत्ता,मनरेगा मजदूरी मे वृद्घि और स्थानीयता नीति मे परिवर्तन को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद 11 सूत्री माँग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड मुस्ताक अंसारी ने किया। कार्यक्रम मे पवन महतो संदीप जायसवाल,पूनम महतो,पूरन कुमार महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
झारखण्ड राज्य धनबाद जिला बगोदर गिरिडीह से सोहम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा औंरा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद साहू ने बगोदर प्रखंड में जून माह का राशन गबन करने तथा ऑनलाइन लाभुकों प्रति यूनिट 10 किलो राशन वितरण नहीं करने को लेकर गुरूवार को गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन दिया है ।जिसमें कहा है कि बगोदर प्रखंड के अंतर्गत सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री के द्वारा अप्रैल ,मई और जून माह का अनाज केंद्र सरकार द्वारा निशुल्क वितरण करना था तथा राज्य सरकार के द्वारा भी 3 माह तक चावल वितरण करना था। लेकिन बगोदर प्रखंड के अंतर्गत जून माह का चावल प्रति यूनिट 10 किलो देना था लेकिन 5 किलो प्रति यूनिट चावल दिया गया। 5 किलो प्रति यूनिट चावल को प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी तथा डीलर के मिली भगत से जून माह का केन्द्र सरकार का मिलने वाला राशन को बेच दिया गया है।उन्होंने जांच कर दोषियों पर कारवाई करने की मांग की है।
झारखण्ड राज्य धनबाद जिला बगोदर गिरिडीह से सोहम ने मोबाइल वाणी केमाध्यम से बताया कि स्थाई एवं समेकित कृषि पद्धति के विकास हेतु किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। बनवा दीपिका का आश्रम बगोदर एवं ईडब्ल्यूएस के द्वारा बुधवार को बगोदर प्रखंड के आड़वारा पंचायत के जमवारी धवईया में पोषण एवं खाद सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत अस्थाई एवं समेकित कृषि पद्धति के विकास हेतु किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में किसानों को समेकित खेती का लाभ तथा जैविक खेती से लाभ के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को अपने घर में जैविक कीटनाशक तैयार करने व जैविक खाद तैयार करने के बारे में भी बताया गया।
