झारखण्ड राज्य गिरिडीह सरिया से राज रावनी धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि सरिया कॉलेज सरिया में आईक्यूएसी पुर्नगठन का आयोजन को लेकर एक बैठक की गयी। मंगलवार को सरिया कॉलेज सरिया में नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार लाल की अध्यक्षता में आइक्यूएसी पुनर्गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व के आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ संतोष कुमार लाल के जगह डॉ सतीश कुमार वर्मा को आइक्यूएसी का नया कोऑर्डिनेटर बनाया गया। वही नेक का नया कोऑर्डिनेटर प्रो रविंद्र कुमार मिश्रा को बनाया गया ,आइक्यूएसी का चेयरमैन नए प्रभारी प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल को बनाया गया । इस दौरान कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ' विहान ' का भी विमोचन किया गया ।वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए ' ई- क्लास ' नामक नया पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया । इस पोर्टल के माध्यम से छात्र छात्राओं को शैक्षणिक अध्ययन सामग्री मुहैया कराई जाएगी। इस बैठक में प्रो अरुण कुमार , प्रो रविंद्र कुमार मिश्रा ,डॉ सतीश कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।
