बगोदर व इसके आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने को लेकर शनिवार को आक्रोशित पेयजल उपभोक्ताओं ने पेयजल व स्वच्छता विभाग कार्यालय के बाहर खाली डब्बा लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान उपभोक्ताओं ने पेयजल व स्वच्छता विभाग व समिति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों की भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।पानी सप्लाई नहीं होने से लोग इधर उधर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। हम बगोदरवासियों को पेयजल आपूर्ति सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है।जिसके कारण पीने के पानी के व्यवस्था के लिए दूर दुर तक भटकना पडता है।जिसके कारण हम मजबूर व लाचार है।अन्य कार्य को छोड़कर पानी की व्यवस्था के लिए लगना पडता है।धरना के बाद उपभोक्ताओं ने नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल को लेकर एक आवेदन पेयजल एवं स्वच्छता विभागाध्यक्ष को दिया है।आवेदन का प्रतिलिपि बगोदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विधायक व सांसद प्रतिनिधि को दिया है।आवेदन में कहा कि दो दिनों के अन्दर व्यवस्था में सुधार नहीं हुई तो हम बगोदर के लोग उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे।इसकी सारी जवाबदेही पीएचडी विभाग की होगी।धरना कार्यक्रम में प्रवीण कुमार प्रमोद कुमार विश्वनाथ साव चांद खान पियूस कुमार विक्की कुमार संगु कुमार आदि शामिल थे।
