सीडब्लूएस तथा बनवासी विकास आश्रम के द्वारा बनवासी विकास आश्रम प्रशिक्षण हॉल बगोदर में शुक्रवार को मशरूम उत्पादन हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण का उद्घाटन बनवासी विवास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति ने किया।उक्त प्रशिक्षण में अड़वारा पंचायत के 30 महिला किसानों ने भाग लिया।अड़वारा पंचायत के पैक्स मैनेजर तथा इजराइल से एक्सपोजर कर लौटे विवेकानंद सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।उन्होंने बताया कि पोषण के लिए मशरूम बहुत ही फायदे मंद है। मशरूम का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारी दूर किया जा सकता है। मशरूम ही एक ऐसा उत्पाद है जिसमे सभी प्रकार के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।व्यसायिक दृष्टिकोण से भी मशरूम का उत्पादन और लाभ अन्य किसी भी उत्पाद से कई गुणा अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से मशरूम उत्पादन के लिए लिए प्रसईटिकल भी कराया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से विनय कुमार पाठक यशोदा देवी, अंजुम आरा, भागीरथी देवी, संजू देवी, पूनम देवी, फुलवा देवी, बसंती कुमारी, चिंता देवी, गणपत महतो इत्यादि ने भाग लिया।