Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पेटरवार में पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ रविवार को किया गया। इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में प्रखंड उप प्रमुख सीमा देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो ने फीता काट कर एवं बच्चों को पोलियो ड्राप पीला कर किया.

एन एच संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के  सुंदरवन लाइन होटल के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में धनबाद निवासी मनसा कुमार राय (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना शनिवार की रात्रि करीब 9 बजे की है.

Transcript Unavailable.

पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत में बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने छोटे - छोटे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया. मुखिया निहारिका सुकृति ने बुंडू पंचायत के केवट टोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 30, मेलाटांड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 20 और न्यू बस पड़ाव स्थित कमारटोला आंगनबाड़ी केंद्र के 30 बच्चों के बीच दो -दो स्वेटर का वितरण किया गया. शीतलहरी को देखते हुए उक्त स्वेटर सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया. इस मौके पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं और अभिभावक उपस्थित थे.

 एन एच संख्या 23 बोकारो -रामगढ़ पथ पर प्लस टू उच्च विद्यालय के निकट शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप घायल वन विभाग में कार्यरत  होमगार्ड सह चंद्रपुरा ग्राम निवासी रामेश्वर महतो 52 वर्ष की मौत रिम्स रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात्रि नौ बजे हो गयी.  ज्ञात हो कि मृतक पेटरवार वन विभाग कार्यालय में होम गार्ड के पद पर कार्यरत थे. ड्यूटी पूरा करने के बाद वह अपना घर जा रहे थे उसी समय प्लस टू उच्च विद्यालय के निकट दुर्घटना ग्रस्त हो कर घायल हो गए थे. मृतक का पार्थिव शरीर पेटरवार वन कार्यालय परिसर में घंटों पड़ा रहा. मृतक का शव शनिवार को शाम करीब 4:00 बजे वन कार्यालय के निकट लाया गया और मुआवजा को ले कर वन विभाग के पदाधिकारीयों के साथ देर तक वार्ता चला. अनुकम्पा पर नियोजन एवं मुआवजा का आश्वासन मिलने पर सात बजे शाम को शव ले जाया गया. वार्ता में ये थे शामिल - गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम, सदमाकला मुखिया साबित्री देवी का प्रतिनिधि लालदेव महतो, पंसस प्रतिनिधि निरंजन महतो, झामुमो नेता राधानाथ सोरेन, मनोहर मुर्मू, आजसू के संटू सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार, वन विभाग के विजय कुमार सहित परिजन व ग्रामीण उपस्थित थे.