Transcript Unavailable.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलामू में 150 बच्चों के बीच स्कूल किट व खेल सामग्री का किया गया वितरण

पेटरवार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में सोमवार को लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट टू की सफलता के लिए आयोजक कमिटी की एक बैठक जिप सदस्य प्रह्लाद महतो की अध्यक्षता में हुई. मंच का संचालन खेल प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने किया. आगामी 17 दिसंबर से आरम्भ हो कर  31 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के विषय पर विचार -विमर्श किया गया

गैर मजुरुवा जमीन का मुद्दा आगामी शुरू होने वाली विधान सभा सत्र में जोरदार तरीके से उठाया जायगा - उक्त बातें गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने सोमवार को पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कही. विधायक ने कहा कि बोकारो जिला समेत पूरे झारखंड राज्य में गैर मजुरूवा जमीन का सरकार के संकल्प सं. 2074/ रा. दिनांक 13 मई 2016 के द्वारा लगान रसीद कटना बंद हो गया है जिसके कारण पूरे राज्य की जनता में आक्रोश व्याप्त है. विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार के राजस्व विभाग के संकल्प संख्या 334 दिनांक 14 मई 2009 के द्वारा वैसे गैर मजुरुवा भूमि जिसका राज्य सरकार या केंद्र सरकार के सरकारी उपक्रमों या निजी संयंत्रों द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है जिस पर विभिन्न रैयतों का 2012 तक शांतिपूर्ण दखल था और 2012 तक लगन रसीद भी सरकार की ओर से काटी गई थी. कहा कि उक्त जमीन का मुआवजा राशि भी अपने सरकारी खाते में जमा करवा रही है जिसके कारण राज्य की जनता में आक्रोष व्याप्त है. विधायक ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग के मंत्री से मांग की है कि कई पीढ़ियों से रैयतों के दखल में रहे गैर मजुरुवा जमीन का पुनः लगान रसीद काटने का निर्देश दिया जाय ताकि रैयतों को इसका लाभ मिल सके. 

पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार में सोमवार को ग्रैंड भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना से किया गया. क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए 11 दिसम्बर 2023 को आजादी के सिपाही और तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयन्ती पर झारखंड के विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें गीत, नृत्य, नाटक, भाषण आदि का प्रस्तुती करण छात्र छात्राओं की ओर से किया गया.

हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पल्स पोलियों अभियान आरंभ किया गया है जिसके तहत लगभग साढ़े तीन लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य बोकारो जिला में निर्धारित किया गया है

Transcript Unavailable.

पेटरवार निवासी राज किशोर दास एवं प्रोमिला दास की बेटी दीपिका ने विद्या वचस्पति (पीएचडी)की उपाधि हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ) धनबाद में महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी की अध्यक्षता में आहूत 46वें दीक्षांत समारोह में दीपिका दास को विद्या वाचस्पति (पीएचडी ) की उपाधि उनके शोध प्रबंध पर प्रदान किया गया.

सांसद प्रतिनिधि कार्यालय दुगदा में निः शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन हुआ संपन्न

मंत्री बेबी देवी बनी देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष व प्रमुख पूनम देवी सचिव