Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बेरमो विधानसभा क्षेत्र संख्या 35 के अंतर्गत पड़ने वाले पेटरवार प्रखंड के 10 पंचायतों में स्थित मतदान केंद्रों पर ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर जागरुकता अभियान आगामी 15 व 16 जनवरी को चलाया जाएगा. इसी निमित्त सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष कुमार महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बेरमो विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले 10 पंचायतों के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. बैठक के दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान मतदाताओं के साथ जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों से सहयोग करने की अपील की है.

पेटरवार प्रखंड के पतकी, उलगड्डा, सदमाकला व दारीद पंचायत के विभिन्न गाँवो में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आहूत सनातन धर्म प्रेमियों ने अलग -अलग बैठक की गयी. जिसमें आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूजित अक्षत वितरण का कार्यक्रम घर - घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. उक्त पंचायतों के विभिन्न गाँवो में बाजे - गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल कर घर - घर जाकर निमंत्रण पहुंचाया गया. कहा गया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के निमित आगामी 22 जनवरी को सभी लोग अपने - अपने घरों में दीप जलाकर श्रीराम जी की अयोध्या होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाएंगे, आसपास के मंदिरों में भजन कीर्तन, दीप प्रज्वलन, प्रसाद वितरण, पूजा पाठ, यज्ञ, हवन, रामायण पाठ आदि करेंगे. इस मौके पर मुख्यरूप से जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, रविकांत सिंगला, अमित सिंह, कुमार अनुज, अजीत लोहानी, अनिल स्वर्णकार, अभय सिंह, लालदेव महतो, शंकर सोनी, दीपक केवट, कुंदन तुरी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, जयशंकर पंडित, पिंटू महतो सहित बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, संघ के लोग और महिला समिति के लोग शामिल रहे.

पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में एक नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में झारखंड के विभिन्न स्थानों से आए 9 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन बोकारो के नेत्र चिकित्सक डॉ अनुपमा कुमारी ने सफलता पूर्वक करके लेंस का प्रत्यारोपण किया. इसके पूर्व यहां विराजमान पूज्य साध्वी दर्शना बाई महासती और स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर  नेत्र ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ किया. 

प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय सह राजीव गांधी सेवा केंद्र में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने हमारा संकल्प विकसित भारत को लेकर पंचायत के लोगों को शपथ दिलाई. शपथ दिलाते हुए सांसद ने कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, देश की संवृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे.  इस कार्यक्रम के दौरान  पंचायत के सात लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा प्रदान किया गया. सांसद ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए आप सभी को संकल्प लेना होगा तभी यह देश विकसित बन सकेगा. कहा कि प्रधानमंत्री ने आम लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है जिसका लाभ लेना चाहिए. मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया निहारिका सुकृति, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा, रवि शंकर जायसवाल, अनिल स्वर्णकार, मुमताज अंसारी, असित कुमार बनर्जी, वार्ड सदस्य सहित महिला पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे.

गायछन्दा पंचायत में स्कूली बच्चों के बीच हुआ सिटी बजाओ ,उपस्थिति बढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन।

ट्रेन से गिरने पर सीसीएल कर्मी गम्भीर रूप से घायल

राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार - रामगढ़ पथ पर थाना क्षेत्र के चरगी घाटी के पास बुधवार की देर संध्या पौने सात बजे कार और ट्रेक्टर के बीच हुई टक्कर में कार पर सवार पांच लोग घायल हो गए.जिनमें दो व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. पुलिस वाहन से सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां डॉ रीता कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर गंभीररूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया है. कार और ट्रेक्टर के बीच हुई टक्कर में जो लोग घायल हुए है उनमें दिलीप कुमार दत्ता 55 वर्ष, कार चालक बबलू पाल 38 वर्ष, देवदास पाल  50 वर्ष, नंदू कांदू 50 वर्ष और तारापद धर 55 वर्ष सभी पुराना बाजार चास के निवासी बताए जाते हैं. बताया जाता है कि इस घटना में घायल सभी लोग पतरातु से पिकनिक मनाकर वापस अपने घर लौटने के क्रम में  चरगी घाटी के पास एक ट्रेक्टर के साथ जोरदार टक्कर हो गई. इनमे से कार का चालक बबलू पाल और दिलीप दत्ता को सर में गंभीर चोट लगने के साथ पैर और हाथ फ्रेक्चर कर गया है जिन्हे रेफर किया गया जबकि अन्य को मामूली चोट लगी है.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चरगी पंचायत के चरगी घाटी वाच टावर के निकट बुधवार को वन सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विशिष्ठ अतिथि गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी सह विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, पेटरवार जिप सदस्य प्रहलाद महतो व रामगढ़ के जिप सदस्य धनेश्वर महतो, मुखिया रानी कुमारी मुर्मू ने सखुआ पेड़ व वन देवी- देवता की पूजा अर्चना एवं फीता काट कर जागरूकता मेला का उद्घाटन संध्या पांच बजे संयुक्त रूप से किया. मंच का संचालन महेश महतो ने किया. मुख्य अतिथि सांसद श्री चौधरी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन का लूट हुआ है. कल कारखाना, उद्योग धंधा व वनों की अवैध कटाई से पेड़ पौधों की भारी कमी हुई है. जिससे पर्यावरण प्रदूषित हुआ है जिसका बुरा असर मानव की स्वास्थ्य व समृद्धि पर पड़ा है. जिसको पूरा करने के लिए हम सबों को पेड़ लगा कर उनकी सुरक्षा करना चाहिए. पेड़ पौधे मानव जीवन का आधार है इसकी सुरक्षा जरुरी है. इसके लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। मौके पर रांची के विख्यात कलाकार मजबूल खान म्यूजिकल ग्रुप, संगीता कुमारी व ग्रुप, गुड्डू रंगीला नागपुरी आर्केष्ट्र ग्रुप के द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक व रंगा रंग कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया. दर्शकों ने काफी सराहना किया. मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पंचानन महतो, विधायक प्रतिनिधि धनुलाल महतो व रतन महतो, रामगढ़ कुंदरू के मुखिया किशुन लाल मुंडा, आजसू के केंद्रीय सचिव अमृत लाल मुंडा, पंसस मंजू देवी, कुमार अनुज उर्फ बबलू, मनोहर मुर्मू, महेश महतो, अजीत महतो, उदय बेदिया, अखिलेश्वर महतो, कालीचरण महतो, गुलाम जिलानी, शशिकांत सिंगला, संटू सिंह, चुनु महतो, लालदेव महतो, बैजनाथ महतो, निरंजन महतो, राधेश्याम राम सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित हो कर जागरूकता मेला का लाभ उठाये.