राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार - बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के लुकैया गांव स्थित मस्जिद के पास मंगलवार की रात्रि करीब दो बजे ट्रक की चपेट में आ कर एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को पेटरवार पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सांसद विधायक ने डीसी ट्रेन को चंद्रपुरा में दिखाई हरी झंडी वहीं डीसी ट्रेन में बैठकर कतरास तक किया सफर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांदो पंचायत के गर्री गांव में आदिवासी समुदाय की ओर से तीन दिवसीय सोहराय बरद खूंटा के साथ संपन्न हो गया. इसके पूर्व  गोठ पूजा व गोहाल पूजा किया गया. जिसमें गौधन की धूप दीप व पूजा अर्चना की गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों लोगों ने आवास के लिए प्रखंड कार्यालय में  अपना दावा प्रस्तुत किया. दावा प्रस्तुत करने के लिए लाभुकों की भीड़ प्रखंड परिसर में लगी रही. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए 448 ग्रामीणों ने अबुआ आवास के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया वहीं पर दूसरी ओर प्रकाशित सूची पर  आपत्ति भी जताई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पेटरवार के सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी 13 व 14 जनवरी को गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर ईवीएम व वीवीपैट को ले कर जागरूकता अभियान चलाया जायगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में एक नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 24 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीतिश प्रणय ने सफलता पूर्वक करके आईओएल लैंस लगाया. डॉ प्रीतिश प्रणय ने फेको व अन्य विधि से ऑपरेशन करके मोतियाबिंद से ग्रसित नेत्र रोगियों को नेत्र ज्योति प्रदान किया.  इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ यहां विराजमान साध्वी दर्शना बाई व साध्वी स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर की. सभी नेत्र रोगियों को संस्था की ओर से भोजन, दवा और चश्मा निशुल्क प्रदान किया गया. ऑपरेशन किए गए सभी रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. शिविर को सफल बनाने में सुधीर कुमार, मंजू लकड़ा, भुनेश्वर महतो सहित अन्य का योगदान रहा.

विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से प्रखंड के चरगी पंचायत सचिवालय में सहायक अभियंता जगदेव महतो के नेतृत्व में ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन पंचायत की उप मुखिया रेखा देवी ने की. ऊर्जा मेला के दौरान चार लोगों ने नया विद्युत कनेक्शन लिया. जबकि 28 विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली बिल के मद में बकाया 54 हजार 358 रूपये की वसूली की गई. इनमें 10 विद्युत उपभोक्ता ऐसे थे जिनका बिजली बिल बकाया होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी जिनका आरसी, डीसी का रसीद काटकर विद्युत कनेक्शन जोड़ दिया गया. इस मौके पर पूर्व मुखिया पंचानन महतो, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता गणेश रविदास, विद्युत कर्मी मुन्ना कुमार, दीपक मिश्रा, रविंद्र कुमार, नंदलाल बर्मा, हरि चरण मुंडा, लक्ष्मण महतो सहित ग्रामीण उपस्थित थे.