मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत अंतर्गत रुकाम गांव में सोमवार को मांझी हडाम( ग्राम प्रधान) सहदेव टुडू की देख-रेख में बाबा बाघ पांजवा धोरोम गाड़ में आदिवासी उत्सव का अयोजन किया गया. धोराेम गाड़ में नायके सूरजनाथ टुडू और जादू सोरेन की ओर से आदिवासी संस्कृति के तहत पूजा -अर्चना की गई. इस उत्सव का उद्घाटन दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रतिनिधि विनय कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में फीता काट कर किया. इस उत्सव में शामिल होने के लिए कई स्थानों से आदिवासियों का जुटान हुआ था. संताली गीत की धुन पर महिलाएं और युवतियों संग पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू ने जमकर नृत्य करते हुए उत्सव का आनंद उठाया. इस मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू ने संबोधित किया. इस मौके पर एक मेला का अयोजन किया गया था. उत्सव को सफल बनाने में महेश्वर मुर्मू, सुकर हेंब्रम, बिपिन किस्कू, बृज मोहन हांसदा, प्रयाग हेंब्रम, पवन मुर्मू, विवेक मुर्मू, राजन सोरेन, बागे सोरेन, रावण सोरेन, लाल मोहन हांसदा, रविंद्र सोरेन, बिमल मुर्मू, महानंद मुर्मू, राधेश्याम राम सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

पेटरवार के एक होटल संचालक ओम प्रकाश प्रसाद(56 वर्ष ) का रविवार की देर रात्रि में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार ले जाते समय रास्ते में असामयिक निधन हो गया. होटल व्यवसाय विगत 1990 से होटल व्यवसाय से जुड़े थे. वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे. सोमवार को दिवंगत का अंतिम संस्कार बुंडू स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया. उनके निधन पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा, शांति लाल जैन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, संजय सिन्हा, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजू कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार झा, सहित अन्य दुकानदारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय जगजीवन नगर पेटरवार में दर्शना बाई, स्वाती बाई स्वामी जी के सानिध्य में एलईडी के माध्यम से प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिखलाया गया. इस अवसर पर संस्था की ओर  से 60 जरूरत मंद लोगों के बीच कम्बलों का वितरण किया गया. संस्था के सभी स्टाफ और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का पैकेट का वितरण किया गया.  इस अवसर पर संस्था के ट्रस्टी सचिव शान्ति लाल जैन , राजेंद्र प्रसाद, कौशल महतो, धनी राम महतो, सुधीर चौहान, बंटी प्रसाद, रिंकू कुमार, धनेश्वर महतो, आभा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.