अयोध्या में आयोजित श्री राम लला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सोमवार को पेटरवार क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा -अर्चना कर झांकी व बाजा-गाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. पेटरवार मेलाटांड वीणा परिषद, मठ टोला, खत्री मोहल्ला, सहाय टोला, ठाकुर टोला, मंदिर टोला, तेनुचौक, बाजारटांड, केवट टोला, नया बस स्टैंड, भेलवा टांड, सदमाकला, सदमा खुर्द, प्रखंड कॉलोनी, पोरदाग आदि जगहों से अलग -अलग झांकी व बाजा गाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. अलग- अलग जगहों से निकाली गयी सभी शोभा यात्रा मठ टोला व खत्री मुहल्ला में एक साथ मिल कर विभिन्न मार्गों से नगर भ्रमण किया. शोभा यात्रा में श्रद्धालु जय श्री राम के गगन भेदी नारा लगा रहे थे. मौके पर श्री राम, लखन, जानकी, हनुमान के आधा दर्जन से अधिक झांकी निकला गया था. हजारों महिलाओं की उमड़ी भारी भीड़ :- क्षेत्र की हजारों महिलाएं नवीन वस्त्र धारण कर भगवा ध्वज के साथ शामिल हो कर जय श्री राम के नारा लगाते हुए चल रही थीं . लगाया गया काट आउट, लाइट, झंडा :- श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में यूथ क्लब पेटरबार की ओर से अयोध्या में निर्मित राम मंदिर के प्रारूप का विशाल प्रदर्शन के साथ साथ पेटरबार टेनू चौक से मिडल स्कूल तक लाइटिंग और भगवा झंडा की व्यवस्था की गई. जो पेटरवार ग्राम वासियों के लिए आस्था और उमंग का केंद्र बना हुआ है महाभोग का किया गया वितरण :- इस दौरान खत्री मुहल्ला, मिडिल स्कूल के निकट, महावीर मंदिर, सार्वजानिक दुर्गा मंदिर, तेनुचौक समाधान कार्यालय, चौक बोकारो पथ, नया स्टैंड सहित आधा दर्जन से अधिक जगहों पर महाभोग खीर, बुंदिया, लड्डू, पूड़ी, पेय जल का वितरण किया गया. समाधान कार्यालय के निकट व बोकारो पथ पर सवारी बसों व अन्य राहगीरों को रोक रोक करमहा प्रसाद खिलाया गया. पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया. शोभा यात्रा में गोमिया विधायक, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित मुखिया, पूर्व मुखिया, पंसस, विभिन्न राजनीतिक दल के नेता कार्य कर्ता, विभिन्न सगठनों की टीम, सामाजिक कार्यकर्त्ता, व्यवसायी वर्ग आदि सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. हजारों दीप जलाये गए :- संध्या में पुरे क्षेत्र में लाइटिंग की व्यवस्था के अलावे घरों में हजारों दीपक जलाये गये. रात में सभी मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
प्राण प्रतिष्ठा के मंत्रोचार से भक्तिमय में हुआ क्षेत्र
Transcript Unavailable.
पांच दिवसीय महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा हेतु कलश का आयोजन
आजसू पार्टी की बैठक
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
