श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में यूथ क्लब पेटरबार के तरफ़ से अयोध्या में निर्मित राम मंदिर के प्रारूप का विशाल प्रदर्शन के साथ साथ पेटरबार टेनू चौक से मिडल स्कूल तक लाइटिंग और भगवा झंडा कि व्यवस्था कि गई है. जो पेटरवार ग्राम वासियों के लिए आस्था, उमंग और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यूथ क्लब पेटरवार के सदस्य में विकास जायसवाल, किशन कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार , देवरंजन कुमार , सौरभ मण्डल , विष्णु कुमार, आशीष कुमार, रजनी कुमार आदि शामिल हैं.
पेटरवार न्यू बस पड़ाव स्थित मां लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर एक ट्रेक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण बाइक सवार युवक गंभीररूप से घायल हो गया. यह घटना रविवार के करीब तीन बजे अपराह्न की है. घटना की सूचना पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से गंभीररूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार करते हुए सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया है. इस घटना में उसके सर में गंभीर चोटें लगी है. बताया जाता है कि प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत रोहर गांव निवासी रामचंद्र हांसदा (35 वर्ष) प्रखंड के चरगी पंचायत अंतर्गत एटके गांव स्थित अपने ससुराल से बाइक में सवार होकर अपना घर रोहर जा रहा था कि पेटरवार एन एच 23 स्थित मां लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और पीछे से एक ट्रेक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण उसके सर सहित विभिन्न स्थानों पर चोटे लगी है.
मारवाड़ी युवा मंच पेटरवार शाखा की ओर से रविवार को पेटरवार बाज़ार टांड़ में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में पैथ काइंड लैब्स के जरिए शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हेमोग्लोबिन, कैल्शियम तथा ब्लड प्रेशर की जांच युवा मंच के द्वारा करवाई गई. मौके पर 100 लोगों ने चेकअप करवाये. इस कैंप में मुख्य रूप से मारवाड़ी युवा मंच पेटरवार शाखा के अध्यक्ष स्नेह कुमार मोर, उपाध्यक्ष पीयूष बुधिया, सचिव अमित कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कुमार सौरभ मोर सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चरगी पंचायत के एटके गांव स्थित दांदू बांध में जेहरा स्थल घेराबंदी का शिलान्यास पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू और विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी ने संयुक्त रूप से पूजा -अर्चना कर व नारियल फोड़ कर रखी. दांदू बांध में उक्त योजना का निर्माण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवम पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मद की राशि 17 लाख 45 हजार 5 सौ रूपये की लागत से होगा. आदिवासी बाहुल्य दांदू बांध के ग्रामीण लंबे समय से जेहरा स्थल का घेराबंदी कराने की मांग कर रहे थे. इस मौके पर वार्ड सदस्य मालती देवी, धनूलाल महतो, चंदन सिन्हा, राजेंद्र हांसदा, मनोज मांझी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
गोमिया विधायक डा लम्बोदर महतो ने पेटरवार बाजारटांड़ स्थित डॉ शीला क्लिनिक के निकट में हिताची कम्पनी के एटीएम मशीन का उद्घाटन फीता काटकर किया. विधायक डॉ महतो ने एटीएम से रुपये की निकासी कर एटीएम का विधिवत शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि पेटरवार के इस स्थान पर नए एटीएम मशीन के लगने से दर्जनों गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. मौके पर जिप सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया निहारिका सुकृति, रितेश कुमार सिन्हा, विजय कुमार, चन्दन सिन्हा आदि उपस्थित थे.
पेटरवार प्रखंड के दारिद पंचायत अंतर्गत जरूवा टांड़ में शांति निकेतन क्लब जरुवा टांड़ के तत्वावधान में आयोजित जरुवा टांड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच का उद्घाटन दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने फीता काटकर और बल्लेबाजी कर किया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेल में भी खिलाड़ियों के लिए बहुत स्कोप है. ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है. उन्होंने आयोजकों को बधाई दी और टूर्नामेंट के सफल संचालन की शुभकामनाएं भी दीं. यहां खेले गए उद्घाटन मैच में इलेवन स्टार पेटरवार ने शांति निकेतन क्लब जरुवा टांड़ को 75 रनों से पराजित कर उद्घाटन मैच अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार ने 145 रन बनाए. 145 रन का पीछा करने उतरी शांति निकेतन टीम ने मात्र 75 रन ही बनाने में कामयाब रही. मौके पर पंचायत के मुखिया गोपाल मुंडा, हासिम अंसारी, सदाम अंसारी, समिति के अध्यक्ष अमित कुमार मुंडा, सचिव करण कुमार मुंडा, कोषाध्यक्ष गंगाधर मुंडा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के आलोक में पेटरवार थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक की गयी. थाना प्रभारी विनय कुमार ने 22 जनवरी को थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं गांव -मुहल्लों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि क्षेत्र के पेटरवार मेलाटांडवीणा परिषद, मठटोला, खत्री मुहल्ला, मंदिरटोला, तेनुचौक, नया स्टैंड, भेलवा टांड, पोरदाग, सदमाखुर्द, उत्तासारा, चिपुदाग, छतरबोरवा, खेतको, अंगवली, पिछरी आदि जगहों में होने वाले शोभायात्रा, प्रवचन, भजन-कीर्तन व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को ससमय व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय लोगों को सचेत व जागरूक रहना होगा. कहा कि जिला के गाइडलाइन पर प्रशासनिक व्यवस्था पूरी चुस्त दुरुस्त रहेगी. अंचल अधिकारी अशोक राम ने कहा कि सभी जगहों में वालंटियर्स बना लेंगे. ऊँची आवाज में डीजे नहीं बजेगी. कार्यक्रम का समय व रूट चार्ट बना कर दें. सनातन धर्म से ओत -प्रोत हो कर सभी कार्यक्रम का संपादन हो. कोई भी ऐसा काम न हो जिससे दूसरों को कष्ट हो. जिप सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, शांति समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा, मुमताज़ अंसारी आदि ने श्रद्धा, भक्ति, सौहार्द व शांति पूर्ण ढंग से उत्सव मनाने की अपील किया. मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंसस, विभिन्न राजनीतिक दल के नेता - कार्यकर्ता व प्रबुद्ध जन काफी संख्या में उपस्थित थे.
एन एच संख्या 23 बोकारो -रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चरगी होटल के पास एक हाइवा ने एक ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण ऑटो पर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. इस घटना में जो लोग घायल हुए है उनमें लोचन सिंह (50 वर्ष), इसका छोटा भाई रामेश्वर सिंह (45 वर्ष) और पत्नी सोमरी देवी (45 वर्ष) सभी ग्राम चोपादारू थाना गोला जिला रामगढ़ के निवासी बताए जाते है. इस घटना में लोचन सिंह के सर पर गंभीर चोट लगी है. बताया जाता है कि चोपादारु गांव के उक्त लोग एक ऑटो पर सवार होकर बाजार करने के लिए पेटरवार आ रहे थे कि चरगी होटल के पास स्लैग डस्ट लदा एक हाइवा ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का प्राथमिक चिकित्सा सीएचसी पेटरवार में किया गया. गंभीररूप से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया है.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
