कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में सोमवार को हल्की कमी आई है।स्थानीय पंकज राय,अनिल राय ने बताया की बीते कई दिनों से बागमती के जलस्तर में वृद्धि होने से बागमती नदी के किनारे के इलाके व बागमती नदी के उपधारा शांति नदी के किनारे चौड़ नामापुर, सोरमार,रतनपुर आदि में बाढ़ का पानी फैलने लगा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लदौरा से गांगौरा मुख्य पथ के श्रीनाथ पारन स्थित शांति नदी के डगराहा पुल के पास बास के चचरी पुल का निर्माण आपसी सहयोग से किया है। चचरी पुल के निर्माण होने से कलौंजर पंचायत, नामापुर पंचायत के बघला, सोरमार पंचायत के अकौना और भरजा गांव सहित बार्डर इलाके के दरभंगा व मुजफ्फरपुर जिले के कई गावों के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिली है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोराई पंचायत अंतर्गत वार्ड 7 में विगत 5 महीने से नल जल का टंकी फूटे रहने से नल जल बंद है।जिससे पेयजल का संकट उत्पन्न होने से वार्ड के लोगो में आक्रोश व्याप्त है।इसको लेकर मुखिया अनीश कुमार ने डीएम को आवेदन देकर नल जल की टंकी बदलवाने का आग्रह किया है।आवेदन में बताया गया है की नल जल का टंकी बदलने की पीएचडी विभाग के तकनीकी सहायक से कई बार शिकायत की गई है।लेकिन कोई सुनवाई अब तक नहीं किया गया है।जिससे वार्ड 7 में लोगो को पानी का दिक्कत हो रहा है।

दोस्तों, मोबाइलवाणी के अभियान क्योंकि जिंदगी जरूरी है में इस बार हम इसी मसले पर बात कर रहे हैं, जहां आपका अनुभव और राय दोनों बहुत जरूरी हैं. इसलिए हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में बच्चों को साफ पानी किस तरह से उपलब्ध हो रहा है? क्या इसमें पंचायत, आंगनबाडी केन्द्र आदि मदद कर रहे हैं?आप अपने परिवार में बच्चों को साफ पानी कैसे उपलब्ध करवाते हैं? अगर गर्मियों में बच्चों को दूषित पानी के कारण पेचिस, दस्त, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियां होती हैं, तो ऐसे में आप क्या करते हैं? क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से बच्चों का इलाज संभव है या फिर इलाज के लिए दूसरे शहर जाना पड रहा है? जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं, क्या उन्हें वहां पीने का साफ पानी मिल रहा है? अगर नहीं तो वे कैसे पानी का इंतजाम करते हैं?

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

यह कार्यक्रम मौसम में आ रहे बदलावों और उनसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभावों पर केंद्रित है। इसमें बारिश के अनिश्चित पैटर्न से उत्पन्न चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि कैसे ये बदलाव किसानों से लेकर शहरी नागरिकों तक, सभी के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। आपने और आपके आसपास के लोगों ने बदलते बारिश के पैटर्न के बारे में क्या अनुभव किया है? क्या आपको या आपके जानने वालों को इससे कोई चुनौती झेलनी पड़ी है?

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गयी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के 2006 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी बोर्ड से इंटरमीडिएट पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/ssc/ssc-stenographer-2024/ याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17/08/2024 है ।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की फसल में रोपाई के बाद उर्वरक प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा ऑर्गेनिक खेती यानी प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...