विद्यापतिनगर। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने वाजिदपुर में बन रहे थाना भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणधीन भवनों का जायजा लिया। डीएसपी स्वयं कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ले रहे थे। पुलिस अधिकारियों के साथ ही काम करवा रहे ठीकेदार को निर्माण से संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिए। जिसमें पुलिस अधिकारियों के रहने के लिए कमरा साथ ही मेस सहित अन्य भवन बनाए जा रहे हैं। भवनों का निर्माण कार्य जारी है। डीएसपी ने निर्देश भी दिया कि भवन का निर्माण पूर्ण रूप से गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। भवन शीघ्र बने इसे लेकर निर्माण कार्य जारी है। संभवत: छह माह में भवन बनकर तैयार हो जाएंगे। वहीं डीएसपी ने थाना क्षेत्र के अपराध संबंधित समेत अन्य जानकारी थानाध्यक्ष से ली । वहीं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया । निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी फिरोज आलम सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

नए परिसीमन के बाद डीएसपी विजय महतो ने कल्याणपुर में योगदान दिया है। नए डीएसपी ने योगदान के बाद कल्याणपुर थाना का दौरा किया है।नए परिसीमन में सदर अनुमंडल क्षेत्र 1 में कल्याणपुर,चकमेहसी , वारिसनगर ,खानपुर व मथुरापुर थाना क्षेत्र निर्धारित है। जिसमे कल्याणपुर मुख्यालय बनाया गया है।जिसका कार्यालय पूर्व से पंचायत समिति भवन जो वेटनरी हॉस्पिटल के बगल में है।जिसमे बनाने की तत्काल जानकारी दी गई है।

विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगी चौक- विद्यापतिनगर मुख्य पथ पर वृंदावन गांव के समीप सोमवार की देर संध्या ट्रैक्टर व ऑटो की सीधी टक्कर में घटनास्थल पर ही एक सवार की मौत हुई। और दर्जन महिला पुरुष यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिससे आक्रोशित लोगो ने मुआवज़े की मांग को लेकर सात घंटे घटना स्थल पर लाश के साथ सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण दोनों तरफ़ वहनों की लाइन लगी रही। मृतक की पहचान मोहिउद्दीननगर के मनियर गांव निवासी बेचन राम के पुत्र नंदलाल राम के रूप में हुई है। जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी व निजी अस्पताल में किया जा रहा है। ज़ख़्मी में माला देवी, सीताराम, माला देवी, सरस्वती देवी, अजय राम, राधा देवी, पंकज राम शामिल है। जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीननगर के महमद्दीपुर मनियर गांव के लोग विद्यापतिधाम में लड़की की शादी संपन्न कर ऑटो पर सवार हो वापस लौट रहे थे। इस दौरान मुख्य सड़क के वृंदावन में ट्रैक्टर ऑटो से टकरा गया था। मौके पर नंदलाल राम की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीननगर के महमद्दीपुर मनियर गांव के लोगों ने मुआवज़े की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नामापुर गांव में न्यायलय के आदेश पर नियुक्त मजिस्ट्रेट अंचल अधिकारी शशि रंजन के नेतृत्व में दखल कब्जा दिलाया गया।बताया गया है की न्यायलय के आदेश पर नामापुर गांव में जामुन प्रसाद चौधरी व संजय चौधरी को जमीन दखल कब्जा कराया गया।मौके पर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी,अंचल कर्मी चंदन कुमार गुप्ता,राजस्व कर्मी सहित जिला से आए पुलिस बल ,महिला बल मौजूद थे।

समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के शकरपुर पंचायत के कचरा भवन के समीप से हसनपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 कार्टून में 503 बोतल विदेशी शराब जप्त करने में सफलता हासिल की है। बताया जाता है कि उक्त स्थान पर चार चक्का वाहन पर शराब लगा हुआ था, शराब सहित वाहनभी जप्त कर लिया गया है।

समस्तीपुर जिला के पटोरी शहर के अंदर शनिवार को नशीली पदार्थ पर रोकथाम हेतु डॉग स्क्वायड की सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। नशीली पदार्थ या किसी अन्य विस्फोटक पदार्थ की पहचान करने में डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका होती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के निर्देश पर विभिन्न अधिकारियों की टीम के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिट पंचायत भवन के समीप लावारिस हालात में दो अज्ञात मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह पैदल मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों को दो अज्ञात मोटरसाइकिल साहिट पंचायत भवन के समीप सड़क किनारे गड्ढे में लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गुमसूधा की तलाश। नाम:- नूतन देवी घर -पंचायत चकमेहसी, वार्ड -11, गांव- नवाबगंज,थाना -चकमेहसी,जिला- समस्तीपुर की निवासी है। ये मानसिक रूप से थोड़ा परेशान है। ये महिला 11/03/2024 को रात लगभग 1 बजे अपने घर से निकली है।जो अब तक घर वापस नहीं लौटी है।परिजन परेशान है।इन्हे ढूढने में आप सभी मदद कर दे।लापता महिला लाल रंग का साड़ी और गुलाबी रंग का स्वेटर और चादर काला रंग का पहनी हुई है। आपसे निवेदन है कि आप जहां कही देखे ।आप इस नंबर पर जरूर बताएं। मोबाइल संख्या- 7079564400,7903045095