दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस प्रदे अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा पुनः विजय हुए, उनके जीत पर शिक्षकों ने बधाई दी है उन्हे
दरभंगा स्नातक क्षेत्र से नए एमएलसी बने सर्वेश कुमार लोगों ने दी बधाई
रोसड़ा से शशि की रिपोर्ट रोसरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय का स्थानांतरण समस्तीपुर टाउन थाना हो जाने पर रोसड़ा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।शहर के जनप्रतिनिधि व पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उन्हें पाग चादर देकर भावभीनी विदाई दी गयी।महीने भर के कार्यकाल में वे अपनी अनूठी कार्यशैली से काफी सुर्खियां एवं लोकप्रियता बटोरे।मौके पर उपनिरीक्षक राज किशोर सिंह, शिव शंकर प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, हारून रशीद खान,राजन रहाणे,पवन कुमार आदि मैजूद रहे।
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन 19 अक्टूबर को करेंगे नामांकन समस्तीपुर। समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी व स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जितवारपुर चौथ, हकीमाबाद, विशनपुर, मोरदीवा, केवस निजामत तथा छतौना पंचायत में भ्रमण किया तथा आगामी 19 अक्टूबर को नामांकन में चलने का निमंत्रण दिया। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को वे कृतसंकल्पित रहे हैं। वे हर एक समस्याओं के समाधान को अपने स्तर से इमानदार प्रयास किया है। कहा कि मैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिसने मुझे लोकतंत्र के मंदिर तक पहुंचाय। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा हर पल समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को सुन्दर बनाने के लिए समर्पित रहा है। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, मुखिया राजीव कुमार राय, पूर्व मुखिया अर्जुन चौधरी, पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले, सरपंच संघ की जिलाध्यक्ष बेबी साह, कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, पूर्व सरपंच भूषण महतो, पंचायत समिति सदस्य बिरजू महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुन्देश्वर पासवान, जिला राजद नेता ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, राकेश यादव, सैयद एहसानुल हक चुन्ने, प्रमोद कुमार पप्पू, रामकुमार राय, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सतीश यादव, छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ शशि राज, अट्टा यादव, मो. कामिल, मो. बशीर अहमद, मो. आसिफ इकबाल, परमानन्द राय, विजय कुमार महतो, लक्ष्मण पासवान, अजीत आनंद, विजय राय, रामविनोद महतो, जयकृष्ण साह, कमलेश शर्मा, विजय शर्मा, मनोज दास, धर्मेन्द्र महतो, संजय कुमार, सत्यनारायण राय, रामसोगारथ राय, मनोज पासवान, बिन्देश्वर राम, सुनील सहनी, सूरज कुमार, मो. शयुम, मो. तौसीफ अहमद खान, गुड्डू सिंह, मो. हीरो, धीरज गिरी, मो. कादिर, मो. ऐनुल हक, लालबाबू पासवान, नगीना राय, मदन राय, बिट्टू रजक, शानू कुमार, मो. अमरोज, राजू रंगीला आदि मौजूद थे।
चिराग पासवान के चचेरे भाई कृष्ण राज ने किया रोसड़ा (सु.) से नामांकन दाखिल, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां समस्तीपुर। समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा विधानसभा (सु.) क्षेत्र संख्या- 139 से लोजपा के दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान के बड़े पुत्र और समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज के बड़े भाई कृष्ण राज ने गुरुवार 15 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया। मौके पर समस्तीपुर सांसद सह लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज भी मौजूद रहे। रोसड़ा (सु.) विधानसभा का द्वितीय चरण में चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी ने वहां से वीरेंद्र पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने वहां से नागेंद्र पासवान को टिकट दिया है। मीडिया से बात करते हुए रोसड़ा (सु.) लोक जनशक्ति पार्टी से कृष्ण राज ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के कुशासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में सरकार बनाने में लोक जनशक्ति पार्टी मजबूत विकल्प के तौर पर उभर कर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि रोसड़ा की जनता के प्रेम और रोसड़ा को उसका हक दिलाने को लेकर यहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आपको बता दें कि कृष्ण राज के नामांकन के दौरान जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई।
समस्तीपुर में आदर्श आचार संहिता के कुल 44 प्राथमिकी दर्ज, 284 हथियारों के लाइसेंस निरस्त समस्तीपुर। जिला समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार 13 अक्टूबर को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर ने बताया कि जिले में द्वितीय चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार तक उजियारपुर से पांच नामांकन, विभूतिपुर से पांच नामांकन, हसनपुर से दो और मोहद्दीननगर से एक नामांकन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने पर जिला एमसीसी कोषांग द्वारा प्राप्त दैनिक प्रतिवेदन के आधार पर निम्नलिखित अद्यतन स्थिति है: सरकारी प्रॉपर्टी पर दीवाल लेखन 56, पोस्टर 643, बैनर्स 495, अन्य 65, कुल 1259 डिफेसमेंट किया गया है। 36 केस दर्ज किए गए हैं। निजी प्रॉपर्टी पर दीवाल लेखन 08, पोस्टर 122, बैनर 137, अन्य 31, कुल 298 डिफेसमेंट किया गया है। अवैध बैठक, भाषण (बिना अनुमति) के लिए दर्ज किए गए कुल मामले 02 हैं और 02 प्राथमिकी दर्ज की गई है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में जिले में कुल 44 प्राथमिकी दर्ज किया गया है। 28 गैर लाइसेंसी हथियार सीज किए गए हैं, कार्ट्रिडगेज़-87, 1010 लाइसेंसी हथियार वेरीफाई किए गए हैं, 984 हथियार डिपॉजिट किए गए हैं, 284 हथियारों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। जिले में कुल 155 से पोस्ट, 31 स्टेटिक सर्विलांस दल सक्रिय हैं। 65961.393 लीटर शराब जब्त किया गया वाहनों की जांच में 4184300 रुपए फाइन किया गया है।
बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित समस्तीपुर। बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को वारिसनगर प्रखंड के बेगमपुर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन डाक्टर एमएन रहमान ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डाक्टर रहमान ने कहा कि सिंदूर इलाक़े के लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने एवं विकास भ्रां तियों को दूर करने लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ताकि लोगों में पैदा भ्रम को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।विशेषज्ञों का मानना है कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति बीमार काम पड़ता है और हार्ट अटैक, कैंसर और लकवा का खतरा भी कम होता है इसके अलावा रक्तदान करने वाले का आयिरण लेवल भी संतुलित रहता है वहीं फेडरेशन के अध्यक्ष मो तमन्ना खान ने कहा कि इस सिदुर इलाक़े में तरक्तदान शिविर के आयोजन का मकसद अधिक यूनिट रक्त इकट्ठा करना नहीं बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना और भ्रांतियों को दूर करना है। शिविर में फरहत हसीन, मनमोहन कुमार, आसिफ हुसैन, रणविजय भंडारी, मो. जमाल, मिथलेश कुमार, साहिर हुसैन, मंज़र हुसैन, अमरेश कुमार, मो. सिकंदर, फैयाज अंसारी, जकी अख्तर, आमिर सोहेल, फैजान अहमद समेत 30 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वसीम अहमद, मो. तुफैल, मिर्ज़ा फरहाद बेग, मो. आसिफ, साहिर हुसैन, अब्दुल कादिर, पप्पू खान, रूबैद आलम, मो. गुफरान, मो. जमाल, नौशाद आलम, मो. फिरोज, मो. सादिक, मो. फिरोज आदि ने अहम भूमिका अदा की।
वाहन चेकिंग के दौरान चालीस हजार नकदी सहित छह किलो चांदी जप्त समस्तीपुर। जिले में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी के एसटीएफ टीम के द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चालीस हजार नगदी सहित छह किलो आठ सौ चांदी जप्त किया गया है। चुनावी आचार संहिता के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए अधिकारी सुधीर कुमार एवं एएसआई ब्रह्म देव तुरी के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा जंदाहा के एक बाइक सवार से बाइक में रखे चालीस हजार नगदी सहित पांच किलो चार सौ ग्राम नयी चांदी साथ ही एक किलो चार सौ ग्राम पुरानी चांदी सहित कुल छह किलो आठ सौ चांदी पकड़ कर जब्त की गई है। वाहन सवार की पहचान जंदाहा निवासी रामप्रसाद बसाक के रूप में की गई है। एसटीएफ टीम के द्वारा जब्ती की सूचना विभाग के आला अधिकारियों को दी गई है। हलई ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने इसकी पुष्टि की है। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।
डॉक्टर शिवाजी कुमार ने बच्चे की मदद किया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वंदे मातरम फाउण्डेशन एवं संपूर्ण चित्रांश चेतना मंच के सौजन्य से 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती सह भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उन लोगों को भारत रत्न लाल बहादुर सम्मान से नवाजा जायेगा जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान देते हुये अपनी सशक्त पहचान बनायी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
