समस्तीपुर में आदर्श आचार संहिता के कुल 44 प्राथमिकी दर्ज, 284 हथियारों के लाइसेंस निरस्त समस्तीपुर। जिला समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार 13 अक्टूबर को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर ने बताया कि जिले में द्वितीय चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार तक उजियारपुर से पांच नामांकन, विभूतिपुर से पांच नामांकन, हसनपुर से दो और मोहद्दीननगर से एक नामांकन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने पर जिला एमसीसी कोषांग द्वारा प्राप्त दैनिक प्रतिवेदन के आधार पर निम्नलिखित अद्यतन स्थिति है: सरकारी प्रॉपर्टी पर दीवाल लेखन 56, पोस्टर 643, बैनर्स 495, अन्य 65, कुल 1259 डिफेसमेंट किया गया है। 36 केस दर्ज किए गए हैं। निजी प्रॉपर्टी पर दीवाल लेखन 08, पोस्टर 122, बैनर 137, अन्य 31, कुल 298 डिफेसमेंट किया गया है। अवैध बैठक, भाषण (बिना अनुमति) के लिए दर्ज किए गए कुल मामले 02 हैं और 02 प्राथमिकी दर्ज की गई है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में जिले में कुल 44 प्राथमिकी दर्ज किया गया है। 28 गैर लाइसेंसी हथियार सीज किए गए हैं, कार्ट्रिडगेज़-87, 1010 लाइसेंसी हथियार वेरीफाई किए गए हैं, 984 हथियार डिपॉजिट किए गए हैं, 284 हथियारों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। जिले में कुल 155 से पोस्ट, 31 स्टेटिक सर्विलांस दल सक्रिय हैं। 65961.393 लीटर शराब जब्त किया गया वाहनों की जांच में 4184300 रुपए फाइन किया गया है।
