जिले के सभी अनुमंडलों में तृतीय मतदान पदाधिकारी का प्रथम निर्वाचन प्रशिक्षण संपन्न समस्तीपुर। बुधवार 8 अक्टूबर को जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में कोविड-19 के सभी मानकों को पूरा करते हुए जिला के चारों अनुमंडल स्थित कर्मियों में से तृतीय मतदान पदाधिकारी का प्रथम निर्वाचन प्रशिक्षण दो पारियों में संपन्न हुआ। संत कबीर महाविद्यालय समस्तीपुर में तृतीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर ने कहा की इस बार मॉल की प्रक्रिया 90 मिनट पहले शुरू की जाएगी 50 मतदान किया जाएगा फिर इसे डिलीट किया जाएगा। डीलिटिंग के बाद भीभीपेट से पर्ची निकाल कर उस पर मॉक पोल का मुहर लगाकर काले इनभेलअप में रखकर एक प्लास्टिक के बॉक्स में पिंक पेपर सील से सील कर दिया जाएगा। इसके बाद पीठासीन पदाधिकारी द्वारा संधारित्र मॉक पोल सर्टिफिकेट पर सभी मतदान पदाधिकारी का हस्ताक्षर आवश्यक होगा। अतः P3 भी अपना हस्ताक्षर जरूर करेंगे। पी थ्री का मुख्य कार्य मतदान केंद्र निर्माण में सहयोग, मतदान केंद्र के 200 मीटर के अंदर बैनर पोस्टर पंपलेट अथवा अभ्यर्थी के नाम या चित्र कहीं सटे हो उसे हटा देना, मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशी का नाम वाला प्रपत्र इलेक्टरल रोल कि एक प्रति अन्य कागजात डिस्प्ले करना मॉक पोल संचालन में सहयोग करना, पुरुष एवं महिला के लिए कतार बनाने हेतु व्यवस्था करना, पीटू के द्वारा मतदाता की अंगुली में लगाये गए। अमिट स्याही की जांच करना तदोपरांत मतदाता से पर्ची प्राप्त कर उसे सुरक्षित रखना एवं बैलेट एलॉट करना। इसके बाद मतदाता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु वोटिंग कंपार्टमेंट में जाने को कहना एवं वोटिंग के बाद मतदाता को अन्य रास्ते से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने हेतु बताना। इस तरह पी थ्री के भी कार्य काफी महत्वपूर्ण होते है। वे मतदान समाप्ति के उपरांत विभिन्न प्रपत्रों का सीलिंग, ईवीएम वीवीपट का सीलिंग, सभी पैकेट का निर्माण करना एवं बांधकर पीठासीन पदाधिकारी के लिए रखना भी कार्य करते हैं। जब पीठासीन पदाधिकारी दंडाधिकारी के साथ वज्र भी के लिए प्रस्थान कर जाते हैं तब अन्य मतदान पदाधिकारी के साथ अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करते हैं। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों ने हैंड्स ऑन ट्रेडिंग भी कराय। उक्त आशय की जानकारी मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने देते हुए बताया की कल केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी समस्तीपुर परिसर में सीलिंग से जुड़े सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों का प्रशिक्षण दो पारियों में होगा एवं महिला मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संत कबीर महाविद्यालय में होगा। आज मौके पर एपीओ रामप्रवेश सिंह सतीश कुमार यादव संजीव कुमार सत्यनारायण सिंह मनीष चंद्र प्रसाद रविंद्र प्रसाद ब्रज देव वर्मा आदि ने सहयोग किया। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।

विधायक ने क्षेत्र भ्रमण कर जाना लोगों का हाल, मिला विजय श्री का आशीर्वाद समस्तीपुर। समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने गुरुवार 8 अक्टूबर को समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत विशनपुर पंचायत के दरियापुर, विशनपुर तथा खासखीदर में भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात किया तथा उनका कुशल क्षेम जाना। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को वे कृतसंकल्पित रहे हैं। वे हर एक समस्याओं के समाधान को अपने स्तर से इमानदार प्रयास किया है। कहा कि मैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्रार की जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिसने मुझे लोकतंत्र के मंदिर तक पहुंचाया। विधायक श्री शाहीन ने कहा कि हमने कभी जाति, धर्म/मजहब की राजनीति नहीं किया। इंसानियत की राह पर चलते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा हर पल समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को सुन्दर बनाने के लिए समर्पित रहा है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उनके द्वारा लगातार गरीबों के हित में कार्य किया गया है फलतः समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शुरू से हमारा राजनीतिक लक्ष्य जनता की सेवा है। भेदभाव रहित सभी तबके का विकास हमारा संकल्प है। विशनपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने विधायक का स्वागत किया तथा एक बार पुनः मौका देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हमें अपने विधायक पर गर्व है, इन्होने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया है अतः क्षेत्र की जनता एक बार पुनः इन्हे अपने विधायक के रूप में देखना चाह रही है। इनकी जीत की हैट्रिक तय है। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, पंचायत अध्यक्ष विनोद महतो, पंचायत समिति सदस्य बिरजू महतो, पैक्स अध्यक्ष महेन्द्र महतो, पूर्व सरपंच भूषण महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुंदेश्वर पासवान, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सतीश यादव, समाजसेवी गोपाल महतो, मो. वशीर अहमद, मो. आसिफ इकबाल, विजय कुमार राय, मनोज पासवान, ज्योतिष महतो, संजीव कुमार राय, ब्रजेश अधिकारी, मनोज दास, विजय शर्मा, संतोष राम आदि मौजूद थे। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।

मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी क्षेत्र के एनएच 28 खरिका के समीप एक अधेड़ व्यक्ति की वाहन की ठोकर से मौत हो गई । पानापुर ओपी अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति मंदबुद्धि का था साथ ही उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दी गई है एवं पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

कांटी प्रखंड के रामनाथ धमौली पूर्वी पंचायत के मधुबन में स्थित पंचायत सरकार भवन में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया अनीता देवी व उनके पति राजू पासवान ने देते हुए बताया कि किसान सलाहकार अभय कुमार ने उन्हें सूचना दिया कि पंचायत सरकार भवन में गए तो पंचायत सरकार भवन में लगे बल्ब, पंखा की चोरी होने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन में लगें पंखा, बल्ब, मरकरी एवं अन्य सामानों की चोरी चोरों द्वारा की गई है साथ ही बताया कि इसकी लिखित जानकारी कांटी बीडीओ उमा भारती को दिये हैं एवं कांटी पुलिस को भी इसकी लिखित शिकायत दे रहे है।

Transcript Unavailable.

भाजपा की कांटी विधानसभा इकाई ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। कांटी की सीट पार्टी के पाले में नही आने से नाराज विधानसभा क्षेत्र से चारों मंडल अध्यक्षों के साथ पार्टी नेताओं ने बुधवार को सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। बैठक के बाद जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी की मौजूदगी में चारों मंडल ने पत्रकारों को सामूहिक इस्तीफा सौंपने की जानकारी दी। कांटी नगर मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा,मड़वन मंडल अध्यक्ष सदानंद सिंह,भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्षों से हरेक भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में मेहनत कर मजबूत संगठन खड़ा कर चुके हैं। हरेक चुनाव में धैर्यपूर्वक गठबंधन धर्म भी निभाया। इसबार प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा दिलाया था कि सीट पर भाजपा की दावेदारी होगी। लेकिन इसबार भी सीट गठबंधन के दल को दे दी गई है। इससे कार्यकर्ताओं की भावना आहत हो गई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुसार उम्मीदवार को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा।

कांटी प्रखंड के झिटकाही मधुबन पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू महरथा में चोरों द्वारा बच्चों के निवाला पर डाका डाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत एचएम मोहम्मद इरफान अहमद ने कांटी पुलिस से लिखित शिकायत की है एवं मध्याह्न भोजन के रखे सात कियूंटल पचास किलो चावल चोरी हो जाने की बात बताई है। वही, एमडीएम प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि एचएम ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन के रखे चावल की चोरी हो जाने की बात बताई है साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस विद्यालय से मध्यान भोजन की चावल चोरी हो गई थी। वही , कांटी पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने जारी किया प्रथम चरण के उम्मीदवारों की पहली सूची समस्तीपुर । बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के प्रथम चरण के चुनाव के लिए आज राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 23 उम्‍मीदवारों के नाम हैं, जिसकी घोषणा आज राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आशुतोष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। उन्‍होंने बताया कि पहले चरण के लिए  अतरी से शैलेंद्र कुमार, सूर्यगढ़ा से पप्‍पू सिंह योगी, शाहपुर से हरेन्द्र सिंह उर्फ बुआ सिंह, तारापुर से सुशांत कुमार और शेखपुरा से दिलीप कुमार राष्ट्रीय जन जन पार्टी के उम्‍मीदवार होंगे। अशुतोष ने आगम बताया कि‍ नवीनगर से रंजन कुमार तिवारी, गया शहर से मनोज कुमार त्रिपाठी, बक्सर से संतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, हिलसा से अभय शंकर उर्फ पप्‍पू सिंह, बरबीघा से गोपाल कुमार, औराई से दीनबंधु क्रांतिकारी, कांटी से अनय राज, गायघाट से विकास कुमार, महाराजगंज से अभिषेक सिंह‍, जहानाबाद से मो. कलामुद्दीन, हथुआ से सुरेंद्र गुप्‍ता,  मांझी रवि रंजन सिंह उर्फ कुणाल सिंह, बरौली से मो. शमसाद, मढौरा से अमृतेश कुमार सिंह, सुरसंड से अनुपम कुमारी और विभूतिपुर से विजय कुमार चौधरी से राष्ट्रीय जन जन पार्टी के उम्‍मीदवार होगें। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी 243 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जनता को गुमरहा करने वाली पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेगी।   प्रेस कांफ्रेंस में राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता मृणाल माधव, कानूनी प्रकोष्‍ठ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अधिवक्‍ता कौशिकेश कुमार, वरीय पदाधिकारी प्रसून कुमार उर्फ भल्‍ला जी उपस्थित थे। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।

पुलिस ने किया शराब कारोबार की आड़ में फर्जी दिल्ली पुलिस के सहारे लोगो के साथ ठगी और लूटपाट करने वाले गिरोह का उद्भेदन समस्तीपुर। जिले के बंगरा थाना की पुलिस ने फर्जी दिल्ली पुलिस को गिरोह के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध शराब कारोबारी की वेश में फर्जी दिल्ली पुलिस का सहारा लेकर लोगों के साथ ठगी और लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इस बाबत सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतीश कुमार ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 6 अक्टूबर की रात्रि एनएच-28 पर गहन चेंकिग की जा रही थी। इसी क्रम में बंगरा थानाध्यक्ष व उनकी टीम द्वारा शंका के आधार पर दो वाहन तथा कुल 06 व्यक्तियों को पुछताछ के लिए मॉ धर्मकाटा, मुर्गिया चक के पास रोका गया। एक हरियाणा नम्बर एक्सयूवी कार जिसमे 05 व्यक्ति थे तथा दुसरा दिल्ली नम्बर का मिनी ट्रक जिसपर एक ड्राईवर था। दोनों ही गाडिया एक दुसरे से थोडी दुरी पर थी। एक्सयूवी कार की तलाशी में पुलिस को एक दिल्ली पुलिस की वर्दी मिली, जो कार के सीट पर रखा हुआ था। मौके पर एक व्यक्ति वर्दी का पेंट पहना हुआ था। एक अन्य व्यक्ति की तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल तथा 16 चक्र कारतुस बरामद हुआ। प्रारंभिक पुछताछ में उसने पुलिस को बताया कि यह उसका लाइसेंसी हथियार है। वर्दी के बारे में बताया कि आईटीबीपी से रिटायर्ड है, परन्तु बरामद वर्दी दिल्ली पुलिस की थी। दोनों गाड़ी वालों ने एक दूसरे को पहचानने से इंकार कर दिया। मामला संदेहास्पद लगने पर सभी को थाने ले जाकर विस्तृत पूछताछ की गई। डीआईयू प्रभारी समेत जिले के टीम के द्वारा देर रात्रि गहन पूछताछ की गई। कई घंटो की विस्तृत पुछताछ पश्चात स्पष्ट हुआ कि दोनों की गाडिया एक दुसरे से जुडी हुईं है तथा इनकी एक बडी टीम है जो इस क्षेत्र में हाईवे पर शराब का प्रलोभन देकर बड़ी रकम का लूट/ठगी करती है। इस गैंग के साथ एक क्रेटा गाड़ी भी थी, जिसपर अन्य दो अपराधी भी थे। जो इनके पकडे जाने के पश्चात भाग गए हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इनकी अपराध शैली के बारे में बताया कि पुछताछ से इस गैंग के एक नये अपराध शैली का खुलासा हुआ है। जिसमें ये लोग अपने सैम्पल के रूप में शराब दिखाकर बताते है कि यह ट्रक शराब से भरा है तथा किसी लाईन होटल या अन्य स्थान पर शराब कारोबारी से ट्रक का रेट (05 से 10 लाख) तय करके कारोबारी को बेच देते हैं, जो पैसा एक टीम ले लेती है। जब वह ट्रक का खरीदार लेकर चला जाता है तो पीछे से यह टीम पुलिस का रूप लेकर पीछा करके उसे रोक लेती है। डर के मारे खरीदार ट्रक छोडकर भाग जाता है और ये लोग पुनः उस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर निकल जाते हैं। इस प्रयोजन हेतु उनके द्वारा पुलिस की वर्दी, लाइसेंसी हथियार, एक्सयूवी कार, पुलिस का सायरन, डंडा इत्यादि सभी का प्रयोग करते है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अवधेश कुमार पे0 भोपति सिंह सा0 जिगना थाना एका जिला फिरोजाबाद, ओमप्रकाश सोलंकी पे0 गंगा राम सा0 हाउस नं0 237, बदरपुर थाना बदरपुर, नई दिल्ली, मो0 आलम पे० मो0 रफिक मिया सा0 मोहनी मंडल कारा थाना मेजरगंज जिला सीतामढी, राजकुमार पे0 मलखान सिंह दिल्ली बदरपुर, हाउस नं0 542 थाना बदरपुर, नई दिल्ली, हेमंत कुमार पे0 भोरीलाल सा0 बदरपुर, नई दिल्ली, हाउस नं0 286, थाना बदरपुर, नई दिल्ली, कन्टेनर का चालक विनोद कुमार पे० बंशी प्रसाद सा0 दाउदपुर, बेज रोड, पटना टोली थाना दाउद नगर जिला औरंगाबाद के रूप में की गई है। इन लोगों के पास से एक दिल्ली पुलिस की वर्दी, एक पिस्टल, 16 कारतुस, दो डंडा, सायरन लगा हुआ एक एक्सयूवी कार रजि0 नं0 एचआर51एवाई7600, कार के लिए पुलिस लिखा हुआ बोर्ड, 7 मोबाइल, एक मिनी ट्रक, शराब की पेटी, नगद 20 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट ।

जिला स्वास्थ समिति समस्तीपुर के द्वारा समस्तीपुर स्थित इडेन वेलफेयर ट्रस्ट के सभाकक्ष में समस्तीपुर जिला के एसटीएस डीपीएस और एलटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ | प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर सिया राम ने किया | राज्य प्रशिक्षक स्वयं प्रसाद पांडे एवं कृष्ण बली कुमार ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया | सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रशिक्षण में टीवी मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और उनके खोज के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया| | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।